मोगादिशु,18 अक्टूबर (कड़वा सत्य) सोमालिया की राजधानी मोगादिशु में गुरुवार को एक पुलिस अकादमी के पास एक आत्मघाती बम विस्फोट में सात लोगों की मौत हो गई और छह अन्य घायल हो गए। गारोवे समाचार पोर्टल ने पुलिस के हवाले से यह जानकरी दी।
किसी भी आतंकी समूह ने जिम्मेदारी का दावा नहीं किया है, लेकिन समाचार पोर्टल का सुझाव है कि हमले के पीछे कट्टरपंथी इस्लामी समूह अल-शबाब हो सकता है।
अल-शबाब एक सोमालिया स्थित जिहादी आतंकवादी समूह है जो अल-कायदा आतंकवादी समूह (रूस में प्रतिबंधित) से जुड़ा हुआ है। यह सोमाली सरकार के खिलाफ सशस्त्र प्रतिरोध छेड़ता है और देश में संयुक्त राष्ट्र के मानवीय मिशनों में बाधा डालता है।
सैनी
कड़वा सत्य/स्पुतनिक
सोमाली में आत्मघाती बम विस्फोट में सात की मौत


Pakistan Earthquake: पाकिस्तान में 5.2 तीव्रता का भूकंप, उत्तरी इलाकों में देर रात महसूस किए गए तेज झटके

अफगानिस्तान में भूकंप का कहर, रात 1.59 बजे कांपी ज़मीन, भारत-पाकिस्तान तक महसूस हुए झटके

कैरेबियाई देशों में तबाही: ‘हरीकेन मेलिसा’ से 30 की मौत, हजारों बेघर, 300 किमी/घंटा की रफ्तार से चली हवाएं

