मोगादिशु 09 जून (कड़वा सत्य) सोमालिया में सशस्त्र बलों ने देश के मध्य भाग में गलगुडुड प्रांत में कट्टरपंथी आतंकवादी संगठन अल-शबाब के 47 आतंकवादियों को मार गिराया है।
सोमाली समाचार पोर्टल मोगादिशु24 ने सूचना मंत्रालय के हवाले से यह जानकारी दी।
रिपोर्ट में शनिवार को कहा गया कि मंत्रालय ने कहा कि ऑपरेशन के दौरान पांच सोमाली सैनिक मारे गए।
उल्लेखनीय है कि अल-शबाब एक सोमालिया स्थित जिहादी आतंकवादी समूह है जो अल-कायदा आतंकवादी समूह से जुड़ा हुआ है। यह समूह सोमाली सरकार के खिलाफ सशस्त्र प्रतिरोध छेड़ता है और देश में संयुक्त राष्ट्र के मानवीय मिशनों में बाधा डालता है।
समीक्षा ,
कड़वा सत्य/स्पुतनिक
सोमाली सेना ने अल-शबाब के 47 आतंकवादियों को मार गिराया

मध्यप्रदेश : 5 प्रतिशत कमीशन का खेल पड़ा भारी, 10 हजार की रिश्वत लेते पंचायत सचिव रंगे हाथ गिरफ्तार

Pakistan Earthquake: पाकिस्तान में 5.2 तीव्रता का भूकंप, उत्तरी इलाकों में देर रात महसूस किए गए तेज झटके

अफगानिस्तान में भूकंप का कहर, रात 1.59 बजे कांपी ज़मीन, भारत-पाकिस्तान तक महसूस हुए झटके

