बेरूत, 27 सितंबर (कड़वा सत्य) बेरूत में हिजबुल्लाह के मुख्यालय को निशाना बनाकर किए गए इजरायली हवाई हमलों में कम से कम एक व्यक्ति की मौत हो गई और 50 अन्य घायल हो गए। यह जानकारी हिजबुल्लाह के अल-मनार टीवी ने शुक्रवार को दी।
इस बीच, लेबनान के अल-जदीद टीवी ने कहा कि दाहिह में हिजबुल्लाह के मुख्यालय पर लगभग 10 लगातार हवाई हमले हुए,।
इसने कहा कि तीव्र हमलों के कारण छह इमारतें ध्वस्त हो गईं और आसपास की संरचनाओं को बहुत नुकसान पहुंचा। इजरायली मीडिया आउटलेट्स ने संकेत दिया कि ये हमले हिजबुल्लाह महासचिव हसन नसरल्लाह को निशाना बनाकर किए गए थे।
इज़राइल रक्षा बलों के प्रवक्ता डैनियल हगारी ने शुक्रवार को पुष्टि किया कि सेना ने बेरूत के दक्षिणी उपनगर दाहिह में आवासीय भवनों के नीचे स्थित हिजबुल्लाह के मुख्य मुख्यालय को निशाना बनाया था।
इज़रायली प्रधानमंत्री कार्यालय ने कहा कि बेंजामिन नेतन्याहू ने दिन में हिज़्बुल्लाह के मुख्यालय पर हवाई हमले को मंजूरी दी थी।
कड़वा सत्य
हिजबुल्लाह मुख्यालय पर इजरायली हमलों में एक की मौत, 50 घायल: रिपोर्ट

मध्यप्रदेश : 5 प्रतिशत कमीशन का खेल पड़ा भारी, 10 हजार की रिश्वत लेते पंचायत सचिव रंगे हाथ गिरफ्तार

Pakistan Earthquake: पाकिस्तान में 5.2 तीव्रता का भूकंप, उत्तरी इलाकों में देर रात महसूस किए गए तेज झटके

अफगानिस्तान में भूकंप का कहर, रात 1.59 बजे कांपी ज़मीन, भारत-पाकिस्तान तक महसूस हुए झटके

