सना, 10 जुलाई (कड़वा सत्य) यमन के हूती विद्रोही समूह अरब सागर और अदन की खाड़ी में अमेरिका तथा इजरायल के स्वामित्व वाले तीन जहाजों पर हमले का किया है।
अल-मसीरा टीवी ने मंगलवार को हूती प्रवक्ता याह्या सरिया के हवाले से बताया कि अमेरिका और इजरायल के जहाज ‘माएर्स्क सेंटोसा, मार्थोपोलिस तथा एमएससी पटनारी’ को निशाना बनाया गया। उन्होंने कहा कि पहले अभियान में अरब सागर में अमेरिकी जहाज, माएर्स्क सेंटोसा को कई बैलिस्टिक और अन्य मिसाइलों से निशाना बनाया गया जबकि दूसरे अभियान में अरब सागर में जहाज, मार्थोपोलिस को ड्रोन से निशाना बनाया गया क्योंकि यह जहाज इज़रायली बंदरगाह की ओर जा रहा था।
हूती विद्रोहियों ने तीन अमेरिकी, इजरायली जहाजों पर किया हमला


Pakistan Earthquake: पाकिस्तान में 5.2 तीव्रता का भूकंप, उत्तरी इलाकों में देर रात महसूस किए गए तेज झटके

अफगानिस्तान में भूकंप का कहर, रात 1.59 बजे कांपी ज़मीन, भारत-पाकिस्तान तक महसूस हुए झटके

कैरेबियाई देशों में तबाही: ‘हरीकेन मेलिसा’ से 30 की मौत, हजारों बेघर, 300 किमी/घंटा की रफ्तार से चली हवाएं

