Bihar News Hindi: ग्रामीण कार्य विभाग के नव निर्मित आंतरिक कार्यालय का आज विधिवत उद्घाटन माननीय मंत्री श्री अशोक चौधरी द्वारा किया गया। यह कार्यक्रम विभागीय सभाकक्ष, विश्वेश्वरैया भवन (5वें तल), पटना में आयोजित किया गया, जिसमें विभागीय सचिव श्री बी. राजेंद्र सहित अन्य वरिष्ठ पदाधिकारीगण भी उपस्थित रहे। इस अवसर पर माननीय मंत्री ने कहा कि विभाग के कार्यों को अधिक सुचारू एवं प्रभावी बनाने के लिए आधुनिक सुविधाओं से युक्त यह नया आंतरिक कार्यालय एक महत्वपूर्ण कदम है। उन्होंने विभागीय अधिकारियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि यह नया कार्यालय प्रशासनिक कार्यों को अधिक गति प्रदान करेगा और विभाग की कार्यक्षमता को और बेहतर बनाएगा। कार्यक्रम विधान सभा सत्र के उपरांत संपन्न हुआ, जिसमें विभाग के अधिकारियों और कर्मचारियों ने भी भाग लिया। उद्घाटन समारोह के दौरान विभाग की विभिन्न योजनाओं और आगामी परियोजनाओं पर भी चर्चा की गई।
Bihar News Hindi: गांवों में विकास की नई लहर! पटना में ग्रामीण कार्य विभाग के नए कार्यालय का भव्य उद्घाटन


30 दिन जेल में रहने पर PM और CM को हटाने के बजाय निलंबित करने की संसदीय समिति की सिफारिश

Monsoon in India 2026: पूरे देश में पहुंचा मानसून! दिल्ली में आज होगी झमाझम बारिश, यूपी-उत्तराखंड के लिए 'रेड अलर्ट' जारी, घर से निकलने से पहले पढ़ लें मौसम का हाल

Gurugram Police Encounter: गुरुग्राम के सबसे पॉश इलाके में आधी रात को चली अंधाधुंध गोलियां, 4 शूटर ढेर, एक घायल

