Eknath Shinde: महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री और मौजूदा उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे को बम से उड़ाने की धमकी मिली है। महाराष्ट्र पुलिस ने बताया कि शिंदे को ईमेल के जरिए धमकी दी गई है कि उन्हें उनके वाहन में बम लगाकर धमाके में उड़ा दिया जाएगा। पुलिस ने धमकी को गंभीरता से लेते हुए साइबर प्रकोष्ठ और खुफिया टीमों को काम पर लगा दिया है। मामले की जांच की जा रही है। कई पुलिस थानों पर आया था ईमेल पुलिस ने बताया कि धमकी भरा ईमेल किसी एक पुलिस थाने को नहीं बल्कि 7 से 8 पुलिस थानों को भेजा गया था। इसमें गोरेगांव पुलिस स्टेशन, मंत्रालय (राज्य सचिवालय) और जेजे मार्ग पुलिस स्टेशन शामिल हैं। उपमुख्यमंत्री शिंदे को मिली धमकी को हल्के में नहीं लिया जा रहा है। पुलिस ने ईमेल भेजने वाले का पता लगाने के लिए जांच शुरू कर दी है। शिंदे के कार्यालय और आवास के आसपास भी सुरक्षा बढ़ाई गई है। शिंदे गुट के कई विधायकों की सुरक्षा हटाई गई शिंदे को यह धमकी तब मिली है, जब राज्य में विधायकों और मंत्रियों की सुरक्षा घटाने को लेकर चर्चा चल रही है और उसको लेकर विवाद है। देवेंद्र फडणवीस के नेतृत्व वाली महाराष्ट्र सरकार ने पिछले दिनों नेताओं को दी गई सुरक्षा की समीक्षा कर उन लोगों की सूची बनाई है, जिनको खतरा नहीं है। सूची में शिंदे गुट के विधायकों की संख्या अधिक है, जिनकी सुरक्षा घट गई है। ऐसे में महायुति गठबंधन में विवाद पैदा हो गया है।
Eknath Shinde: महाराष्ट्र के डिप्टी CM एकनाथ शिंदे को बम से उड़ाने की धमकी, एक साथ कई पुलिस थानों में आया मेल


30 दिन जेल में रहने पर PM और CM को हटाने के बजाय निलंबित करने की संसदीय समिति की सिफारिश

Monsoon in India 2026: पूरे देश में पहुंचा मानसून! दिल्ली में आज होगी झमाझम बारिश, यूपी-उत्तराखंड के लिए 'रेड अलर्ट' जारी, घर से निकलने से पहले पढ़ लें मौसम का हाल

Gurugram Police Encounter: गुरुग्राम के सबसे पॉश इलाके में आधी रात को चली अंधाधुंध गोलियां, 4 शूटर ढेर, एक घायल

