Gangster Hashim Baba Wife Arrested: पुलिस ने जेल में बंद गैंगस्टर हाशिम बाबा की बीवी जोया खान को नशीले पदार्थों की तस्करी के आरोप में गिरफ्तार किया है। यह गिरफ्तारी उत्तर-पूर्वी दिल्ली के वेलकम इलाके से हुई। अधिकारियों का कहना है कि उन्होंने 33 वर्षीय पत्नी जोया को 225 ग्राम हेरोइन के साथ गिरफ्तार किया गया है, जिसे वह कथित तौर पर डिलीवर करने की कोशिश कर रही थी। इंटरनेशनल मार्केट में इतनी हेरोइन की कीमत 1 करोड़ रुपये है। पुलिस को एक टिप मिली थी कि जोया मादक पदार्थों की तस्करी में शामिल है। इसके बाद पुलिस ने जोया के खिलाफ और सबूत जुटाए। बुधवार को एक अज्ञात व्यक्ति को मादक पदार्थ की डिलीवरी के बारे में सूचना मिली। पुलिस ने जाल बिछाया और जोया को पकड़ लिया। जोया का पति हाशिम बाबा पिछले साल से दक्षिण दिल्ली के ग्रेटर कैलाश में एक जिम मालिक की हत्या में अपने कथित इनवॉल्वमेंट के लिए जेल में है। बाबा के खिलाफ हत्या, जबरन वसूली से लेकर हथियारों की तस्करी तक के दर्जनों मामले दर्ज हैं। पति के बाद उसके आपराधिक साम्राज्य की कर्ताधर्ता कहा जाता है कि जोया अपने जेल में बंद पति के आपराधिक साम्राज्य को अपने गिरोह के जरिए चलाती थी। वह यह सुनिश्चित करने की कोशिश करती थी कि उसे सीधे तौर पर अवैध गतिविधियों से जोड़ने वाले कोई सबूत न हों। जोया, हाशिम बाबा की तीसरी बीवी है। 2017 में बाबा से शादी करने से पहले जोया की शादी किसी और व्यक्ति से हुई थी, जिससे उसने तलाक ले लिया था। जब बाबा जिम मालिक की मौत के सिलसिले में जेल में बंद था, तो जोया ने गिरोह का काम संभाल लिया। रिपोर्ट्स के मुताबिक, जबरन वसूली और ड्रग सप्लाई में उसका गहरा इनवॉल्वेंट था। हालांकि, जोया ने हाई-प्रोफाइल पार्टियों में जाकर, महंगे कपड़े पहनकर और लग्जरी ब्रैंड्स से जुड़कर अपनी साफ-सुथरी छवि बरकरार रखी। इतना ही नहीं जोया की सोशल मीडिया पर भी अच्छी खासी मौजूदगी है और उसके बहुत सारे फॉलोअर्स हैं। रिपोर्ट के अनुसार, वह अक्सर तिहाड़ जेल में अपने पति से मिलने जाती थी। कहा जाता है कि हाशिम बाबा उसे स्पेशल कोड लैंग्वेज में गैंग चलाने की ट्रेनिंग देता था। जोया गैंग के सदस्यों के कॉन्टैक्ट में रहती थी और कई बड़े अपराधियों से संबंध रखती थी। सालों के संघर्ष के बाद पुलिस को मिली कामयाबी दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल और क्राइम ब्रांच जोया को पकड़ने के लिए सालों से संघर्ष कर रहे थे। इस बार कामयाबी मिली और उसे वेलकम इलाके से गिरफ्तार कर लिया गया। जोया को कथित तौर पर उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर से मंगाई गई हेरोइन की बड़ी मात्रा के साथ रंगे हाथों पकड़ा गया। पुलिस को यह भी शक है कि जोया ने पिछले साल ग्रेटर कैलाश में जिम मालिक की हत्या में शामिल शूटरों को पनाह दी थी।
Gangster Hashim Baba Wife Arrested: Delhi के नामी Don Hashim Baba की पत्नी Zoya गिरफ्तार, 1 Crore की Heroin बरामद


30 दिन जेल में रहने पर PM और CM को हटाने के बजाय निलंबित करने की संसदीय समिति की सिफारिश

Monsoon in India 2026: पूरे देश में पहुंचा मानसून! दिल्ली में आज होगी झमाझम बारिश, यूपी-उत्तराखंड के लिए 'रेड अलर्ट' जारी, घर से निकलने से पहले पढ़ लें मौसम का हाल

Gurugram Police Encounter: गुरुग्राम के सबसे पॉश इलाके में आधी रात को चली अंधाधुंध गोलियां, 4 शूटर ढेर, एक घायल

