Jamui Dulhan News: बिहार के जमुई जिले में एक चौंकाने वाला कांड हुआ है। यहां एक नई-नवेली दुल्हन अपने प्रेमी संग फरार हो गई है। कुछ मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, यह दुल्हन एकदम फिल्मी अंदाज में फरार हुई। घटना झाझा प्रखंड के मछली पट्टी चौक की है। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, यहां बांका जिले के कटोरिया थाना क्षेत्र से एक बारात आई थी। दूल्हा-दुल्हन की शादी एक खुशनुमा माहौल में हुई। शादी के करीब 5 दिन बाद दूल्हा जब दुल्हन को लेकर ससुराल जाने लगा तब ही रास्ते में दुल्हन फरार हो गई। दरअसल झाझा बाजार में पहुंचने के बाद कार में बैठी दुल्हन ने अपने पति से कहा कि उसे प्यास लगी। अपनी दुल्हन के लिए पानी लाने के लिए दूल्हा कार से बाहर आ गया। लेकिन जब वो लौटा तो कार में उसकी दुल्हन नहीं थी। बताया जा रहा है कि दूल्हे के कार से उतरने के बाद दुल्हन मौका पाकर अपने प्रेमी राजू कुमार के साथ फरार हो गई। यह घटना लोगों के बीच चर्चा का विषय है। इस मामले में लड़की के पिता ने थाने में केस भी दर्ज करवाया है। पिता ने राजू कुमार समेत दो अन्य युवकों और दो महिलाओं पर नामजद एफआईआर दर्ज करवाई है। मीडिया रिपोर्ट में कहा जा रहा है कि युवती और राजू के बीच काफी समय से प्रेम संबंध चल रहा था। नई नवेली दुल्हन पूरी प्लानिंग के साथ अपने प्रेमी संग फरार हुई है। फिलहाल पुलिस मामले की तफ्तीश में जुटी हुई है।
Jamui Dulhan News: फिल्मी स्टाइल में दुल्हन हुई फरार! दूल्हा लाया पानी, प्रेमी संग कार छोड़ भाग निकली नई नवेली पत्नी


30 दिन जेल में रहने पर PM और CM को हटाने के बजाय निलंबित करने की संसदीय समिति की सिफारिश

Monsoon in India 2026: पूरे देश में पहुंचा मानसून! दिल्ली में आज होगी झमाझम बारिश, यूपी-उत्तराखंड के लिए 'रेड अलर्ट' जारी, घर से निकलने से पहले पढ़ लें मौसम का हाल

Gurugram Police Encounter: गुरुग्राम के सबसे पॉश इलाके में आधी रात को चली अंधाधुंध गोलियां, 4 शूटर ढेर, एक घायल

