Prayagraj MahaKumbh: प्रयागराज महाकुंभ मेला क्षेत्र से एक बार फिर आग लगने की खबर सामने आ रही है। यह आग शंकराचार्य मार्ग स्थित सेक्टर-18 में लगी है। आसमान में काला धुआं नजर आ रहा है। वहीं, आग लगने की सूचना पर फायर ब्रिगेड की गाड़ियां पहुंच गई और आग पर काबू पाने के प्रयास किए जा रहे है। खबर के मुताबिक, महाकुंभ मेला क्षेत्र के शंकराचार्य मार्ग स्थित सेक्टर-18 में आग लगने की घटना हुई है। यहां आग इस्कॉन के शिविर में लग गई। इस दौरान आसमान में काला धुआं नजर आ रहा है। वहीं, आग लगने की सूचना पर तत्काल फायर ब्रिगेड की गाड़ियां मौके पर पहुंच गई है। आग लगने की इस घटना का वीडियो भी सामने आया है। वीडियो में पंडाल से धुआं उठता नजर आ रहा है। वहीं, फायर ब्रिगेडकर्मी आग पर काबू पाने की कोशिश में दिखाई दे रहा है। ऐसा बताया जा रहा है कि फायर ब्रिगेड की टीम ने आग पर काबू पा लिया है। सीएफओ का दावा कोई हताहत नहीं हुआ है। एसपी सिटी सर्वेश कुमार मिश्रा ने बताया कि महाकुंभ मेला क्षेत्र के शंकराचार्य मार्ग स्थित सेक्टर 18 में लगी आग पर काबू पा लिया गया है। कोई जनहानि नहीं हुई है। आग लगने के कारणों की जांच की जा रही है। सीएफओ प्रमोद शर्मा ने बताया कि आग की शुरुआत इस्कॉन से हुई और फिर अन्य टेंटों में भी आग लग गई। इसमें किसी की जान नहीं गई है और न ही कोई झुलसा है..हालांकि, 20-22 टेंट जल गए हैं।
MahaKumbh Fire: महाकुंभ मेला क्षेत्र में फिर लगी आग, मौके पर फायर ब्रिगेड की गाड़ियां


30 दिन जेल में रहने पर PM और CM को हटाने के बजाय निलंबित करने की संसदीय समिति की सिफारिश

Monsoon in India 2026: पूरे देश में पहुंचा मानसून! दिल्ली में आज होगी झमाझम बारिश, यूपी-उत्तराखंड के लिए 'रेड अलर्ट' जारी, घर से निकलने से पहले पढ़ लें मौसम का हाल

Gurugram Police Encounter: गुरुग्राम के सबसे पॉश इलाके में आधी रात को चली अंधाधुंध गोलियां, 4 शूटर ढेर, एक घायल

