नयी दिल्ली, 04 सितंबर (कड़वा सत्य) शिक्षक दिवस के अवसर पर कल गुरुवार को राष्ट्रपति भवन में स्थित अमृत उद्यान विशेष रूप से शिक्षकों के लिए खुला रहेगा।
इसके लिए वे नॉर्थ एवेन्यू रोड के पास राष्ट्रपति भवन के गेट संख्या-35 से आ सकते हैं। उनकी सुविधा के लिए केंद्रीय सचिवालय मेट्रो स्टेशन से गेट संख्या- 35 तक निःशुल्क शटल बस सेवा भी उपलब्ध होगी।
वहीं, अमृत उद्यान ग्रीष्मकालीन वार्षिक संस्करण- 2024 सोमवार को छोड़कर, 16 अगस्त से 15 सितंबर, 2024 तक सुबह 10:00 बजे से शाम 6:00 बजे तक (अंतिम प्रवेश- शाम 05:15 बजे) आम लोगों के लिए खुला रहेगा।
यह प्रवेश निःशुल्क है। आगंतुक राष्ट्रपति भवन की वेबसाइट ( पर ऑनलाइन अपना स्लॉट बुक कर सकते हैं। इसके अलावा आगंतुक गेट संख्या- 35 के बाहर रखे गए सेल्फ सर्विस कियोस्क के माध्यम से भी स्वयं को रजिस्टर कर सकते हैं।
अमृत उद्यान ग्रीष्मकालीन वार्षिक संस्करण- 2024 के दौरान अब तक 1.5 लाख से अधिक आगंतुक अमृत उद्यान का भ्रमण कर चुके हैं। इस भ्रमण के दौरान आगंतुकों को पर्यावरण के बारे में जागरूक करने के लिए एक बीज पत्र दिया जा रहा है।
.
कड़वा सत्य
अमृत उद्यान 05 सितंबर को विशेष रूप से शिक्षकों के लिए खुला रहेगा

दिल्ली के तिगड़ी से मुक्त कराए गए 11 बाल श्रमिक, सबसे छोटा 6 साल का, चिप्स-बिस्कुट देकर करा रहे थे काम

AI हमारी जिंदगी आसान कर रहा या सोचने की आदत छीन रहा? Harari से लेकर Anthropic रिसर्चर तक ने उठाए सवाल

उत्तरप्रदेश: नवागत डीएम ने संभाली स्वच्छता की कमान, बलिया को कूड़ा मुक्त बनाने के निर्देश

