नयी दिल्ली 12 सितंबर (कड़वा सत्य) आम आदमी पार्टी (आप) ने हरियाणा विधानसभा के लिए गुरुवार को 19 उम्मीदवारों की छठी सूची जारी की।
आप के राष्ट्रीय महासचिव संदीप पाठक ने यहाँ हरियाणा विधानसभा के 19 प्रत्याशियों की सूची जारी की, जिसमें कालका से ओपी गुर्जर, पंचकूला से गर्ग, अंबाला सिटी से केतन शर्मा, मुलाना से गुरतेज सिंह, शाहबाद से पठानिया, पेहोवा से गेहाल सिंह संधू, गुहला से राकेश खानपुर, पानीपत सिटी से रितू अरोड़ा और जींद से वजीर सिंह ढांडा को मैदान में हैं।
इसके अलावा फतेहाबाद से कमल बिसला, ऐलानाबाद से मनीष अरोड़ा, नालवा से उमेश शर्मा, लोहारू से गीता शेरोन, बाधरा से राकेश चंदवास, दादरी से धनराज कुंडू, भवानी खेड़ा से धर्मवीर कुंगर, कोसली से हिमंत यादव, फरीदाबाद एनआईटी से रवि डागर और बडकल से ओपी वर्मा को उम्मीदवार बनाया गया है।
ग़ौरतलब है कि आप ने हरियाणा की 90 सीटों के लिए अब तक 89 सीटों पर अपने उम्मीदवार घोषित किए हैं।
,
कड़वा सत्य
आप ने हरियाणा विधानसभा के लिए 19 उम्मीदवारों की छठी सूची जारी की

बिहार में Business शुरू करना हुआ आसान? 62 सेवाएं एक प्लेटफॉर्म पर, जानें नए Single Window Portal की खासियत

दिल्ली के तिगड़ी में बड़ा रेस्क्यू ऑपरेशन! 6 साल के बच्चे समेत 11 बाल श्रमिक मुक्त, चिप्स-बिस्कुट देकर कराया जा रहा था काम

मध्यप्रदेश: आदिवासी युवक की हत्या के बाद बिगौड़ी गांव में तनाव, ‘घर बिकाऊ है’ की तस्वीरें वायरल; एसपी ने संभाली कमान

