नयी दिल्ली, 18 दिसंबर (कड़वा सत्य) कांग्रेस नेतृत्व ने लोकसभा चुनाव के मद्देनजर सोमवार को उत्तर प्रदेश के नेताओं के साथ बैठक की और पार्टी संगठन को मजबूत बनाने के लिए विभिन्न मुद्दों पर विचार विमर्श किया।
कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने प्रदेश नेताओं के साथ बैठक को लेकर जानकारी देते हुए ट्वीट किया,“उत्तर प्रदेश में संगठन और पार्टी की मज़बूती के लिए आज उत्तर प्रदेश के वरिष्ठ नेताओं के साथ महत्वपूर्ण बैठक हुई। आने वाले लोकसभा चुनाव में हमें गरीबों,किसानों, महिलाओं और युवाओं की आवाज़ उप्र के घर-घर तक पहुँचाना है। साथ ही प्रगतिशील और लोकतंत्रवादी ताक़तों को एकजुट करना है।जनता के मुद्दे हमारे लिए सर्वप्रथम हैं। हम निरंतर ज़मीन पर भाजपा की जनविरोधी नीतियों को बेनक़ाब करते रहेंगे।”
बैठक के बाद उत्तर प्रदेश कांग्रेस की अध्यक्ष अजय राय ने यहां पार्टी मुख्यालय में संवाददाता सम्मेलन में कहा,“बैठक में आम चुनाव को लेकर की चर्चा हुई। हम पार्टी को पूरे देश और प्रदेश में मजबूत बनाएंगे।”
उत्तर प्रदेश में इंडिया गठबंधन के साथ सीटों की बंटवारे को लेकर उन्होंने कहा कि इस बारे में नेतृत्व को लेना है। उसके साथ प्रदेश में संगठन को मजबूत बनाने के लिए पदयात्रा निकाली जाएगी।
अभिनव.संजय
उप्र में संगठन की मजबूत के लिए कांग्रेस नेताओं की बैठक

K
Chattisgarh News: छत्तीसगढ़ में खड़े ट्रक से टकराई कार! एक ही परिवार के 3 की मौके पर मौत, बैंक मैनेजर पत्नी-बेटे के साथ घायल
K
गन्ना किसानों को राहत! मंत्री का आदेश– भुगतान में देरी पर होगी सख्त कार्रवाई

Nitin Gadkari Flying Bus: यूपी वालों को गडकरी का बड़ा सरप्राइज, सड़क नहीं अब 'हवा' में उड़ेगी बस; वीडियो हुआ वायरल।

