नयी दिल्ली 23 जनवरी (कड़वा सत्य) लोक सभा अध्यक्ष ओम बिरला ने बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री कर्पूरी ठाकुर को देश का सबसे सर्वोच्च सम्मान भारत रत्न से नवाजे जाने पर खुशी व्यक्त की और कहा कि श्री कर्पूरी जी को भारत रत्न से सम्मानित किया जाना उन्हें देश की ओर से सच्ची श्रद्धांजलि है।
श्री बिरला ने एक्स पर पोस्ट में कहा, "जननेता श्री कर्पूरी ठाकुर जी का सम्पूर्ण जीवन सामाजिक न्याय के लिए समर्पित रहा। सामाजिक सशक्तिकरण तथा वंचितों के उत्थान की दिशा में उनके निर्णयों और कार्यों का प्रभाव पूरे देश पर दृष्टिगत हुआ। "भारत रत्न" से सम्मानित किया जाना कर्पूरी जी को देश की सच्ची श्रद्धांजलि है।
"
गौरतलब है कि भारतीय जनता पार्टी नीत केन्द्र सरकार ने मंगलवार को एक महत्वपूर्ण निर्णय लेते हुए बिहार में अपने समय के दिग्गज नेता रहे एवं पूर्व मुख्यमंत्री कर्पूरी ठाकुर को मरणोपरांत देश का सबसे सर्वोच्च सम्मान भारत रत्न देने की घोषणा की।राष्ट्रपति भवन ने देर शाम एक वक्तव्य जारी कर कहा कि राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने श्री कर्पूरी ठाकुर को भारत रत्न सम्मान देने का ऐलान किया है।
संतोष
कर्पूरी जी को भारत रत्न से सम्मानित किया जाना देश की ओर से उन्हें सच्ची श्रद्धांजलिः बिरला

K
Chattisgarh News: छत्तीसगढ़ में खड़े ट्रक से टकराई कार! एक ही परिवार के 3 की मौके पर मौत, बैंक मैनेजर पत्नी-बेटे के साथ घायल
K
गन्ना किसानों को राहत! मंत्री का आदेश– भुगतान में देरी पर होगी सख्त कार्रवाई

उत्तर प्रदेश: सुल्तानपुर में वारंटियों पर शिकंजा, पुलिस ने चार वांछित अभियुक्तों को किया गिरफ्तार

