नयी दिल्ली 26 अक्टूबर (कड़वा सत्य) कांग्रेस ने महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव के लिए आज 23 उम्मीदवारों की दूसरी सूची जारी कर दी।
कांग्रेस महासचिव के सी वेणुगोपाल ने यह जानकारी देते हुए बताया कि कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे की अध्यक्षता में हुई पार्टी की केंद्रीय चुनाव समिति ने महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव के लिए इन उम्मीदवारों के नाम का चयन किया है।
उन्होंने बताया कि पार्टी ने भुसावल से डॉ राजेश तुका मनवालकर, जलगांव जम्मू से डॉक्टर श्रीमती स्वाति संदीप वाकेकर, अकोट से महेश गंगाने, वर्धा से शेखर प्रमोद बाबू शेंडे, सावनर से श्रीमती अनुजा सुनील केदार, नागपुर दक्षिण से गिरीश कृष्णराव पांडव, कामठी से सुरेश यादवराव भुहेर, भंडारा (सु) से श्रीमती पूजा गणेश थावकर, अर्जुनीमोरगांव (सु) से दिलीप वामन बनसोड, आमगांव (एसटी) से राजकुमार लोटूजी पुरम, रालेगांव से प्रोफेसर वसंत चिंडुजी पूरके, यवतमाल से अनिल बालासाहेब शंकरराव मांगुलकर, अरनी एसटी से जितेंद्र शिवाजीराव मोघे, उमरखेड सु से साहेबराव दत्ताराव कांबले, जलना से कैलाश किशनराव गोरतांत्याल, औरंगाबाद पूर्व से मधुकर कृष्ण राव देशमुख, बसई से विजय गोविंद पाटील, खंडीवली पूर्व से कालू बधेलिया, चारकोप से यशवंतराव जयप्रकाश सिंह सिओम, कोलीवाड़ा से गणेश कुमार यादव, श्री पुर सुरक्षित से हेमंत ओगाले, निलंगा से कुमार सतीश कुमार सालुंके, सिरोल से गणपतराव अप्पाराव पाटिल को चुनाव मैदान में उतारा है।
सैनी
कड़वा सत्य
कांग्रेस ने महाराष्ट्र के लिए 23 उम्मीदवार और घोषित किये

HACK CORE 2026: AI से किसानों की समस्या का समाधान, SeedCoders ने जीती राष्ट्रीय प्रतियोगिता

उत्तर प्रदेश: चंदौली में साइबर ठगी के गिरोह का पर्दाफाश, पूर्व बैंक कर्मचारी समेत दो गिरफ्तार; 300 से ज्यादा खाते जांच के घेरे में

बिहार: रेलवे ट्रैक पर मिला 35 वर्षीय अज्ञात युवक का क्षत-विक्षत शव, इलाके में मची सनसनी

