नयी दिल्ली 05 सितंबर (कड़वा सत्य) कांग्रेस ने हरियाणा तथा जम्मू कश्मीर विधानसभा चुनाव के लिए मीडिया समन्वयक नियुक्त किए हैं।
कांग्रेस महासचिव के सी वेणुगोपाल ने यह जानकारी देते हुए बताया कि पार्टी अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खडगे ने इन नियुक्तियों को मंजूरी दी है और नवनियुक्त पदाधिकारियों से तत्काल प्रभाव से अपना काम शुरू करने के लिए कहा है।
उन्होंने कहा कि पार्टी ने वरिष्ठ नेता अनिल यादव तथा राणा बलजीत सिंह चहल को हरियाणा विधानसभा चुनाव के लिए मीडिया समन्वयक नियुक्त किया है।
पार्टी ने डॉ शकील अहमद खान को कश्मीर विधानसभा चुनाव के लिए काजी मोहम्मद निजामुद्दीन की जगह राष्ट्रीय मीडिया समन्वयक बनाया है। श्री निजामुद्दीन को हाल में ही कांग्रेस का सचिव नियुक्त किया गया है इसलिए उन्होंने मीडिया समन्वय की जिम्मेदारी निभाने से असमर्थता व्यक्त की थी।
उन्होंने बताया कि पार्टी ने अमरीश रंजन पांडे को भी कश्मीर का नया समन्वयक नियुक्त किया है।
अशोक
कड़वा सत्य
कांग्रेस ने हरियाणा एवं कश्मीर के लिए नियुक्त किए मीडिया समन्वयक

दिल्ली के तिगड़ी से मुक्त कराए गए 11 बाल श्रमिक, सबसे छोटा 6 साल का, चिप्स-बिस्कुट देकर करा रहे थे काम

AI हमारी जिंदगी आसान कर रहा या सोचने की आदत छीन रहा? Harari से लेकर Anthropic रिसर्चर तक ने उठाए सवाल

उत्तरप्रदेश: नवागत डीएम ने संभाली स्वच्छता की कमान, बलिया को कूड़ा मुक्त बनाने के निर्देश

