नयी दिल्ली, 18 अगस्त (कड़वा सत्य) उच्चतम न्यायालय ने पश्चिम बंगाल के कोलकाता के आर जी कर मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल की स्नातकोत्तर प्रशिक्षु डॉक्टर के साथ कथित दुष्कर्म और हत्या मामले का रविवार को 'स्वतः संज्ञान' लिया और 20 अगस्त को सुनवाई करेगा।
मुख्य न्यायाधीश डी वाई चंद्रचूड़, न्यायमूर्ति जे बी पारदीवाला और न्यायमूर्ति मनोज मिश्रा की पीठ 20 अगस्त 2024 को 'स्वत: संज्ञान' मामले की सुनवाई करेगी।
नौ अगस्त 2024 को अस्पताल की ड्यूटी के दौरान महिला डॉक्टर के साथ कथित तौर पर शर्मशार करने वाली घटना हुई थी। इस मामले को लेकर चल रहे देशव्यापी डॉक्टरों के आंदोलन के दौरान 14 अगस्त को उस अस्पताल पर अज्ञात लोगों की भीड़ ने हमला किया, जिसमें अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड को काफी नुकसान पहुंचाया गया।
डॉक्टर दुष्कर्म एवं हत्याकांड के विरोध में देशभर के डॉक्टर लगातार जगह-जगह धरना- प्रदर्शन कर रहे हैं।
इस बीच कलकत्ता उच्च न्यायालय ने 13 अगस्त को केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) को डॉक्टर की कथित हत्या के मामले की जांच करने का निर्देश दिया था। पीड़िता डॉक्टर के माता-पिता समेत कुछ अन्य लोगों की याचिकाओं पर सुनवाई के बाद कार्रवाई करते हुए अदालत ने यह आदेश पारित किया था।
कोलकाता पुलिस ने इस मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार किया था।
अदालती आदेश पर सीबीआई मामले की जांच में जुटी हुई है।
,
कड़वा सत्य
कोलकाता में डॉक्टर 'दुष्कर्म-हत्या' मामले में शीर्ष न्यायालय मंगलवार को करेगा 'स्वत: संज्ञान' सुनवाई


Punjab Monsoon Health Alert: डेंगू, मलेरिया और बुखार के बढ़ते मामलों के बीच 'मुख्यमंत्री सेहत योजना' के तहत कैशलेस इलाज की सुविधा

Punjab Ration News: मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने 2,800 नए राशन डिपो लाइसेंस बांटे, 5.5 लाख कार्डधारकों को मिलेगा लाभ

E20 Petrol News: मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने E20 पेट्रोल पर उठाए सवाल, ऑनलाइन याचिका के समर्थन की अपील

