नयी दिल्ली 04 अगस्त (कड़वा सत्य) कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खडगे ने मध्य प्रदेश के सागर में दीवार ढहने से 09 बच्चों की मृत्यु पर दुख व्यक्त करते हुए पीड़ित परिवारों कर प्रति गहरी संवेदना व्यक्त की है।
श्री खडगे ने रविवार को कहा, "मध्य प्रदेश के सागर में भारी बारिश से दीवार गिरने के कारण 09 बच्चों की मृत्यु का समाचार बेहद हृदयविदारक है। कई लोग घायल भी हुए हैं। शोकाकुल परिवारों के प्रति हमारी गहरी संवेदना है। घायलों के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना करते है।"
उन्होंने कहा, "सरकार और प्रशासन से आग्रह है कि त्वरित मुआवज़ा दिया जाए और भारी बारिश तथा ख़राब मौसम से ऐसी घटनाएँ आगे ना हो, उसके लिए उचित कदम उठाए जाए। ऐसी लापरवाही दुर्भाग्यपूर्ण है।"
, संतोष
कड़वा सत्य
खडगे ने मध्य प्रदेश में बच्चों की मृत्यु पर जताया शोक

दिल्ली के तिगड़ी से मुक्त कराए गए 11 बाल श्रमिक, सबसे छोटा 6 साल का, चिप्स-बिस्कुट देकर करा रहे थे काम

AI हमारी जिंदगी आसान कर रहा या सोचने की आदत छीन रहा? Harari से लेकर Anthropic रिसर्चर तक ने उठाए सवाल

उत्तरप्रदेश: नवागत डीएम ने संभाली स्वच्छता की कमान, बलिया को कूड़ा मुक्त बनाने के निर्देश

