नयी दिल्ली, 07 अगस्त (कड़वा सत्य) शिव सेना-उद्धव ठाकरे गुट के प्रमुख उद्धव ठाकरे ने बुधवार को यहां कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी तथा अन्य प्रमुख नेताओं से मुलाकात की।
कांग्रेस सूत्रों ने यह जानकारी देते हुए बताया कि श्री ठाकरे तथा कांग्रेस नेतृत्व के बीच यह बैठक श्री खड़गे के आवास पर हुई। श्री ठाकरे के साथ उनकी पार्टी के अन्य कई नेता भी बैठक में मौजूद थे।
श्री खड़गे ने कहा, “महाराष्ट्र के किसान और नौजवान अवसरवादी भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) गठबंधन से परेशान हैं। महाराष्ट्र की 13 करोड़ जनता बदलाव की ओर देख रही है। श्री ठाकरे तथा अन्य नेताओं के साथ हमारी बैठक हुई।”
,
कड़वा सत्य
खड़गे-राहुल से मिले ठाकरे

दिल्ली के तिगड़ी से मुक्त कराए गए 11 बाल श्रमिक, सबसे छोटा 6 साल का, चिप्स-बिस्कुट देकर करा रहे थे काम

AI हमारी जिंदगी आसान कर रहा या सोचने की आदत छीन रहा? Harari से लेकर Anthropic रिसर्चर तक ने उठाए सवाल

उत्तरप्रदेश: नवागत डीएम ने संभाली स्वच्छता की कमान, बलिया को कूड़ा मुक्त बनाने के निर्देश

