नयी दिल्ली, 06 सितंबर (कड़वा सत्य) पहलवान विनेश फोगाट और बजरंग पूनिया के कांग्रेस के टिकट पर हरियाणा विधानसभा चुनाव में उतरने की अटकलों के बीच कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे से उनके आवास पर मुलाकात की है।
दोनों पहलवानों ने इसी सप्ताह कांग्रेस अध्यक्ष से दूसरी बार मुलाकात की है। इस दौरान कांग्रेस महासचिव संगठन केसी वेणुगोपाल भी श्री खड़गे के आवास पर मौजूद थे। इस मुलाकात से अब अटकलों का दौर तेज हो गया है कि दोनों पहलवानों को कांग्रेस हरियाणा विधानसभा चुनाव में उतार रही है।
श्री खड़गे ने इस मुलाकात की जानकारी देते हुए खुद ट्वीट करके कहा, "चक दे इंडिया, चक दे हरियाणा। दुनिया में भारत का नाम रौशन करने वाले हमारे प्रतिभाशाली चैंपियन विनेश फोगाट और बजरंग पुनिया से 10 राजाजी मार्ग पर मुलाक़ात। हमें आप दोनों पर गर्व है।"
दोनों पहलवानों ने इससे पहले श्री खड़गे के साथ ही पार्टी के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी से भी मुलाकात की थी। सूत्रों का कहना है कि कांग्रेस की हरियाणा विधानसभा चुनाव के लिए उम्मीदवारों की सूची जारी करने में देरी की वजह यही है।
,
कड़वा सत्य
खड़गे से मिले फोगाट और बजरंग पूनिया

दिल्ली के तिगड़ी से मुक्त कराए गए 11 बाल श्रमिक, सबसे छोटा 6 साल का, चिप्स-बिस्कुट देकर करा रहे थे काम

AI हमारी जिंदगी आसान कर रहा या सोचने की आदत छीन रहा? Harari से लेकर Anthropic रिसर्चर तक ने उठाए सवाल

उत्तरप्रदेश: नवागत डीएम ने संभाली स्वच्छता की कमान, बलिया को कूड़ा मुक्त बनाने के निर्देश

