नयी दिल्ली, 17 अक्टूबर (कड़वा सत्य) कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे और लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने महर्षि वाल्मीकि जयंती पर गुरुवार को यहां वाल्मीकि मंदिर में पूजा-अर्चना कर सभी देशवासियों की सुख, शांति और समृद्धि की कामना की।
इससे पहले दोनों नेताओं से वाल्मीकि समाज के एक प्रतिनिधिमंडल ने मुलाकात की और अपने समाज की समस्या को उनके समक्ष रखा।
श्री खरगे ने इस मौके पर कहा कि वाल्मीकि समाज पूरे देश मे आर्थिक और शैक्षिक रूप से बहुत कमजोर है। वाल्मीकि समाज को आगे बढ़ाने के लिए उनकी शिक्षा पर ध्यान देने की जरूरत है। इससे सामाजिक न्याय भी मिलेगा और सभी लोग आगे बढ़ेंगे।
उन्होंने कहा कि जब दलित समाज मनुष्य बल, मानसिक बल और आर्थिक बल पर मजबूत होगा तो इस समाज में भी मज़बूती आएगी इसलिए कांग्रेस ने संविधान और लोकतंत्र बचाने का अभियान शुरू किया है। हर तबके के सुरक्षित रहने से ही देश मजबूत होगा। उनका कहना था कि कांग्रेस समाज के समावेशी विकास के लिए सदैव संकल्पित है।
श्री गांधी ने कहा कि महर्षि वाल्मीकि ने मानवता को और करुणा युक्त सत्य, न्याय और समरसता का मार्ग दिखाया था। महर्षि वाल्मीकि को शत्-शत् नमन करते हुए उन्होंने कहा कि वाल्मीकि मंदिर परिसर में महात्मा गांधी ने इस समाज के साथ काफी वक्त बिताया था। वह कुछ समय तक बापू निवास में भी रुके।
कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने कहा कि एक घायल पक्षी के प्रति उपजी करुणा से प्रेरित महाकाव्य रचने वाले महर्षि वाल्मीकि जी ने दया, करुणा और अहिंसा का संदेश दिया। उनका जीवन संदेश भारतीय संस्कृति का आधार है जिससे करोड़ों लोग प्रेरणा लेते हैं।
अशोक
कड़वा सत्य
खरगे-राहुल ने वाल्मीकि मंदिर में की पूजा-अर्चना


Punjab Monsoon Health Alert: डेंगू, मलेरिया और बुखार के बढ़ते मामलों के बीच 'मुख्यमंत्री सेहत योजना' के तहत कैशलेस इलाज की सुविधा

Punjab Ration News: मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने 2,800 नए राशन डिपो लाइसेंस बांटे, 5.5 लाख कार्डधारकों को मिलेगा लाभ

E20 Petrol News: मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने E20 पेट्रोल पर उठाए सवाल, ऑनलाइन याचिका के समर्थन की अपील

