नयी दिल्ली 15 जुलाई (कड़वा सत्य) केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री जगत प्रकाश नड्डा ने खाद्य सुरक्षा पर साक्ष्य आधारित जानकारी के साथ उपभोक्ताओं को सशक्त बनाने की आवश्यकता पर जोर देते हुए कहा है कि स्वस्थ खाने की आदतों के लिए व्यवहार परिवर्तन में उपभोक्ताओं और उद्योगों को संवेदनशील करना महत्वपूर्ण है।
श्री नड्डा ने सोमवार को भारतीय खाद्य सुरक्षा एवं मानक प्राधिकरण के कामकाज की समीक्षा बैठक में कहा कि साक्ष्य आधारित जानकारी के माध्यम से विभिन्न खाद्य सुरक्षा मुद्दों पर उपभोक्ताओं और नागरिकों को सशक्त बनाना महत्वपूर्ण है। उन्होेंने कहा कि न केवल नियामक मुद्दों पर बल्कि स्वस्थ खाने की आदतों को विकसित करने के लिए व्यवहार परिवर्तन पर भी संवेदनशील बनाया जाना चाहिए।
उन्होंने कहा कि भारत जैसे बड़े देश में, विभिन्न क्षेत्रों में अलग-अलग आहार संबंधी आदतें और प्राथमिकताएं हैं। इसका देखते हुुए उनके व्यवहारों के बारे में समझ को व्यापक बनाया जाना चाहिए। इससे इन विविधताओं के अनुरूप नीतियां बनाने में मदद मिलेगी।
श्री नड्डा ने कहा कि सभी राज्यों को अखिल भारतीय मानकों के एक मंच पर लाने के लिए उनकी ताकत, सीमाओं और चुनौतियों का आकलन करना महत्वपूर्ण है।
सत्या,
कड़वा सत्य
खानपान व्यवहार परिवर्तन में उपभोक्ताओं और उद्योगों को संवेदनशील करना महत्वपूर्ण

ई-20 के विरोध में 100 लोगों के साथ पीएम से मिलने जा रहे केजरीवाल को पुलिस ने रोका

अमेरिकी दबाव में, प्रधानमंत्री मोदी भारत के 30 करोड़ वाहनों को स्क्रैप में बदलने पर तुले: मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान

पंजाब देश में सबसे अधिक वेतनमान देने वाले राज्यों में शामिल, कई श्रेणियों में केंद्र सरकार से भी आगे: हरपाल सिंह चीमा

