नयी दिल्ली, 30 जनवरी (कड़वा सत्य) आम आदमी पार्टी ने भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) पर चंडीगढ मेयर चुनाव में धांधली करने का आरोप लगाते हुए कहा कि यह लोकतंत्र की हत्या है।
आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक एवं दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कहा 'चंडीगढ़ मेयर चुनाव में दिन दहाड़े जिस तरह से बेईमानी की गई है, वो बेहद चिंताजनक है। यदि एक मेयर चुनाव में ये लोग इतना गिर सकते हैं तो देश के चुनाव में तो ये किसी भी हद तक जा सकते हैं। ये बेहद चिंताजनक है।'
आम आदमी पार्टी ने कहा, 'भाजपा ने चंडीगढ़ मेयर चुनाव में की लोकतंत्र की हत्या। मेयर चुनाव में 'इंडिया' गठबंधन के पास बहुमत होने के बाद जीत निश्चित थी लेकिन भाजपा ने गुंडागर्दी कर मेयर चुनाव जीत कर बेशर्मी की सारी हदें पार कर दी। अगर भाजपा एक मेयर चुनाव में ऐसी धक्केशाही कर रही है तो लोकसभा चुनाव हारने पर क्या करेगी।'
उल्लेखनीय है कि चंडीगढ मेयर चुनाव में भाजपा ने जीत दर्ज की, जिसे 16 वोट मिले। आप और कांग्रेस गठबंधन को 12 वोट मिले जबकि आठ वोट अमान्य घोषित कर दिए गए।
आजाद, यामिनी
चंडीगढ मेयर चुनाव में हुई लोकतंत्र की हत्या: आप

K
Chattisgarh News: छत्तीसगढ़ में खड़े ट्रक से टकराई कार! एक ही परिवार के 3 की मौके पर मौत, बैंक मैनेजर पत्नी-बेटे के साथ घायल
K
गन्ना किसानों को राहत! मंत्री का आदेश– भुगतान में देरी पर होगी सख्त कार्रवाई

Nitin Gadkari Flying Bus: यूपी वालों को गडकरी का बड़ा सरप्राइज, सड़क नहीं अब 'हवा' में उड़ेगी बस; वीडियो हुआ वायरल।

