नयी दिल्ली, 09 फरवरी (कड़वा सत्य) राष्ट्रीय लोक दल (रालोद) के अध्यक्ष और राज्य सभा सदस्य जयंत चौधरी ने अगला आम चुनाव भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के नेतृत्व वाले राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) के साथ मिल कर लड़ने की अपनी योजना स्पष्ट की।
उन्होंने यहां पत्रकारों से बातचीत में इस बारे में भाजपा के साथ सहमति की पुष्टि की। उन्होंने अगले चुनाव में भाजपा के साथ गठबंधन के बारे में पूछे गए एक सवाल पर कहा, “क्या अब भी कोई कसर रहती है ? आज मैं किसा मुंह से आपके सवालों को इनकार करूं।” उन्होंने भाजपा के साथ मिल कर चुनाव लड़ने की पुष्टि ऐसे दिन की जबकि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी उनके बाबा एवं पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह को मरणोपरांत “भारत रत्न” दिए जाने के निर्णय की घोषणा की। श्री चौधरी ने इसका स्वागत किया और इस पर खुशी जाहिर की। उन्होंने किसान नेता दिवंगत चरण सिंह को भारत रत्न दिए जाने को मजदूरों, किसानों और शोषित वर्ग के लोगों का सम्मान बताया है।
जयंत चौधरी ने की भाजपा के साथ जाने की पुष्टि

K
Chattisgarh News: छत्तीसगढ़ में खड़े ट्रक से टकराई कार! एक ही परिवार के 3 की मौके पर मौत, बैंक मैनेजर पत्नी-बेटे के साथ घायल
K
गन्ना किसानों को राहत! मंत्री का आदेश– भुगतान में देरी पर होगी सख्त कार्रवाई

Nitin Gadkari Flying Bus: यूपी वालों को गडकरी का बड़ा सरप्राइज, सड़क नहीं अब 'हवा' में उड़ेगी बस; वीडियो हुआ वायरल।

