नयी दिल्ली, 10 अगस्त (कड़वा सत्य) सरकार ने भारतीय प्रशासनिक सेवा (आईएएस)के वरिष्ठ अधिकारी टीवी सोमनाथन को कैबिनेट सचिव नियुक्त किये जाने का निर्णय किया है।
कार्मिक एवं प्रशिक्षण विभाग के शनिवार को जारी सर्कुलर के अनुसार, श्री सोमनाथन इस माह के अंत में अपना नया कार्यभार ग्रहण करेंगे।
श्री सोमनाथन, श्री राजीव गौबा का स्थान लेंगे। झारखंड कैडर के 1982 बैच के आईएएस गौबा 30 अगस्त 2019 से कैबिनेट सचिव के पद पर कार्यरत हैं।
विभाग के अनुसार मंत्रिमंडल की नियुक्तियों संबंधी समिति ने तमिलनाडु कैडर के 1987 बैच के आईएएस श्री सोमनाथन को कैबिनेट सचिव बनाने के प्रस्ताव को मंजूरी दी है। उनका कार्यकाल 30 अगस्त से दो साल के लिये रखा गया है।
परिपत्र में कहा गया है कि कैबिनेट सचिव का पद संभालने से पहले वह कैबिनेट सचिवालय में विशेष कार्य अधिकारी के रूप में कार्य करेंगे और 30 अगस्त को कैबिनेट सचिव का कार्यभार संभालेंगे।
,
कड़वा सत्य
टीवी सोमनाथन कैबिनेट सचिव नियुक्त

K
Chattisgarh News: छत्तीसगढ़ में खड़े ट्रक से टकराई कार! एक ही परिवार के 3 की मौके पर मौत, बैंक मैनेजर पत्नी-बेटे के साथ घायल
K
गन्ना किसानों को राहत! मंत्री का आदेश– भुगतान में देरी पर होगी सख्त कार्रवाई

Nitin Gadkari Flying Bus: यूपी वालों को गडकरी का बड़ा सरप्राइज, सड़क नहीं अब 'हवा' में उड़ेगी बस; वीडियो हुआ वायरल।

