नयी दिल्ली 06 सितंबर (कड़वा सत्य) केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने शुक्रवार को तेलंगाना में बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का निरीक्षण किया और कहा कि बाढ़ पीड़ितों की जरूरत के लिए केंद्र और राज्य सरकारें संवेदनशील हैं।
श्री सिंह ने राज्य में बाढ़ प्रभावित जिलों का दौरा करने के बाद हैदराबाद में संवाददाताओं से कहा कि केंद्र सरकार और राज्य सरकार बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में संवेदनशीलता के साथ काम कर रही है। उन्होंने कहा कि अभी राज्य आपदा प्रबंधन कोष- में तीन हजार 448 करोड़ रुपए हैं और उससे तात्कालिक सहायता देने का काम किया जा रहा है। तात्कालिक सहायता के बाद अगली फसल के लिए किसान को खाद-बीज उपलब्ध कराने के बारे में सरकार सोच विचार करेगी। उन्होंने कहा कि किसानों की समस्याओं का समाधान करने के प्रयास लगातार जारी हैं।
तेलंगाना में बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का सर्वेक्षण किया शिवराज ने

दिल्ली के तिगड़ी से मुक्त कराए गए 11 बाल श्रमिक, सबसे छोटा 6 साल का, चिप्स-बिस्कुट देकर करा रहे थे काम

AI हमारी जिंदगी आसान कर रहा या सोचने की आदत छीन रहा? Harari से लेकर Anthropic रिसर्चर तक ने उठाए सवाल

उत्तरप्रदेश: नवागत डीएम ने संभाली स्वच्छता की कमान, बलिया को कूड़ा मुक्त बनाने के निर्देश

