नयी दिल्ली, 18 दिसम्बर (कड़वा सत्य) शिवसेना (शिन्दे गुट) ने आज कहा कि विपक्ष के इंडिया गठबंधन के दल कुख्यात डाॅन एवं आतंकवादी दाऊद इब्राहिम को जहर दिए जाने और उसके अस्पताल में होने की खबर को दबाने के लिए संसद में जबरन हंगामा कर रहे हैं।
शिवसेना (शिन्दे गुट) के लोकसभा में नेता राहुल शेवाले ने संसद भवन परिसर में संवाददाताओं से कहा कि सोशल मीडिया में पाकिस्तान में भारत में वांछित कुख्यात डाॅन और आतंकवादी दाऊद इब्राहिम को जहर दिए जाने और अस्पताल में उसकी हालत बहुत गंभीर होने की खबर बहुत तेजी से वायरल है।
श्री शेवाले ने कहा कि यहां विपक्ष गंभीरतापूर्वक इस खबर को दबाने के उद्देश्य से बयानबाजी कर रहे हैं और संसद के दोनों सदनों में हंगामा कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि शिवसेना के नेता होने के नाते वह विपक्ष के इस आचरण की कड़ी निन्दा करते हैं।
उन्होंने कहा कि वह सरकार से भी मांग करते हैं कि दाऊद इब्राहिम के बारे में जो भी जानकारी उसे है, उस पर संसद के दोनों सदनों में बयान दिया जाना चाहिए।
सचिन डेस्क
दाऊद इब्राहिम की खबर दबाने के लिए संसद में हंगामा कर रहा है विपक्ष : शिवसेना (शिन्दे गुट)

बिहार: रिया की मौत को एक माह, आठ आरोपित अब भी फरार

मध्यप्रदेश: नरसिंहपुर में ₹5 लाख की कार से ले जाई जा रही थी ₹66690 की अवैध शराब, पुलिस ने पीछा कर पकड़ कर की कार्यवाही

उत्तरप्रदेश: सहारनपुर से बिहार तक नकली सिक्कों की सप्लाई! 70 करोड़ से ज्यादा के सिक्के बाजार में खपा चुके गिरोह का पर्दाफाश

