नयी दिल्ली, 19 जुलाई (कड़वा सत्य) कांग्रेस माहसचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने कांवड़ मार्ग पर दुकानों पर मालिक का नाम लिखने के आदेश को विभाजनकारी मानसिकता का परिणाम बताते हुए शुक्रवा को कहा कि इस आदेश को तुरंत वापस लिया जाना चाहिए।
श्रीमती वाड्रा ने आज यहां कहा,“हमारा संविधान हर नागरिक को गारंटी देता है कि उसके साथ जाति, धर्म, भाषा या किसी अन्य आधार पर भेदभाव नहीं होगा। उत्तर प्रदेश में ठेलों, खोमचों और दुकानों पर उनके मालिकों के नाम का बोर्ड लगाने का विभाजनकारी आदेश हमारे संविधान, हमारे लोकतंत्र और हमारी साझी विरासत पर हमला है।”
उन्होंने कहा ,“समाज में जाति और धर्म के आधार पर विभाजन पैदा करना संविधान के खिलाफ अपराध है। यह आदेश तुरंत वापस लिया जाना चाहिए और जिन अधिकारियों ने इसे जारी किया है, उन पर सख्त कार्रवाई होनी चाहिए।”
,
कड़वा सत्य
दुकानों पर मालिक का नाम लिखवाना विभाजनकारी मानसिकता : प्रियंका

बिहार में Business शुरू करना हुआ आसान? 62 सेवाएं एक प्लेटफॉर्म पर, जानें नए Single Window Portal की खासियत

दिल्ली के तिगड़ी में बड़ा रेस्क्यू ऑपरेशन! 6 साल के बच्चे समेत 11 बाल श्रमिक मुक्त, चिप्स-बिस्कुट देकर कराया जा रहा था काम

मध्यप्रदेश: आदिवासी युवक की हत्या के बाद बिगौड़ी गांव में तनाव, ‘घर बिकाऊ है’ की तस्वीरें वायरल; एसपी ने संभाली कमान

