नयी दिल्ली, 23 जुलाई (कड़वा सत्य) अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (अभाविप) ने राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा (नीट-यूजी) की परीक्षा के संदर्भ में उच्चतम न्यायालय के निर्णय पर स्वागत किया है और केन्द्र सरकार से न्यायालय के निर्देशों पर शीघ्र आवश्यक कदम उठाने की मांग की है।
अभाविप ने मंगलवार को कहा क नीट-यूजी की परीक्षा में गड़बड़ी के आरोपों पर जॉंच कर रही सीबीआई को शीघ्रता से यह सुनिश्चित करना चाहिए कि जो भी लोग परीक्षा की शुचिता से समझौता करने में शामिल रहे हों, उनके खिलाफ ऐसी कार्रवाई हो कि भविष्य में कोई भी पेपर लीक जैसी घटनाओं में शामिल होने की हिम्मत न जुटा सके।
अभाविप के राष्ट्रीय महामंत्री याज्ञवल्क्य शुक्ल ने कहा, "सर्वोच्च न्यायालय ने नीट-यूजी परीक्षा के संदर्भ में जो कदम उठाए जाने के निर्देश दिए हैं, उनका पालन करते हुए केन्द्र सरकार को विद्यार्थियों के लिए न्याय सुनिश्चित करना चाहिए। नीट-यूजी परीक्षा सहित अलग-अलग परीक्षाओं में पारदर्शिता सहित जो विभिन्न समस्याएं सामने आई हैं, उनका स्थायी निदान हो सके, इसके लिए व्यवस्थागत सुधार होने चाहिए।"
संतोष अशोक
कड़वा सत्य
नीट-यूजी पर शीर्ष न्यायालय का निर्णय महत्वपूर्ण : अभाविप

बिहार में Business शुरू करना हुआ आसान? 62 सेवाएं एक प्लेटफॉर्म पर, जानें नए Single Window Portal की खासियत

दिल्ली के तिगड़ी में बड़ा रेस्क्यू ऑपरेशन! 6 साल के बच्चे समेत 11 बाल श्रमिक मुक्त, चिप्स-बिस्कुट देकर कराया जा रहा था काम

मध्यप्रदेश: आदिवासी युवक की हत्या के बाद बिगौड़ी गांव में तनाव, ‘घर बिकाऊ है’ की तस्वीरें वायरल; एसपी ने संभाली कमान

