नयी दिल्ली, 20 जुलाई (कड़वा सत्य) न्यूजीलैंड के प्रधानमंत्री क्रिस्टोफर लक्सन ने शनिवार को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से फोन पर बात की तथा तीसरी बार प्रधानमंत्री चुने जाने पर उन्हें हार्दिक बधाई दी।
प्रधानमंत्री कार्यालय के अनुसार दोनों नेताओं ने आने वाले वर्षों में द्विपक्षीय सहयोग को नयी ऊंचाइयों पर ले जाने के प्रति अपनी दृढ़ प्रतिबद्धता दोहराई।
दोनों देशों का मानना है कि भारत-न्यूजीलैंड के संबंध साझा लोकतांत्रिक मूल्यों और लोगों के बीच घनिष्ठ संबंधों पर आधारित हैं।
दोनों पक्षों के बीच हाल ही में हुए उच्च-स्तरीय संपर्कों से बने उत्साह को रेखांकित करते हुए, उन्होंने व्यापार और आर्थिक सहयोग, पशुपालन, फार्मास्यूटिकल्स, शिक्षा, अंतरिक्ष और अन्य क्षेत्रों में पारस्परिक रूप से लाभकारी द्विपक्षीय सहयोग को आगे बढ़ाने पर सहमति जताई।
श्री मोदी ने प्रवासी भारतीयों के हितों पर गौर करने के लिए श्री लक्सन को धन्यवाद दिया। न्यूजीलैंड के प्रधानमंत्री ने प्रवासी भारतीयों की सुरक्षा और कल्याण के लिए निरंतर प्रयास करने का आश्वासन दिया।
दोनों नेताओं ने एक दूसरे के संपर्क में बने रहने पर सहमति जताई।
,
कड़वा सत्य
न्यूजीलैंड के प्रधानमंत्री ने मोदी से फोन पर बात की

बिहार में Business शुरू करना हुआ आसान? 62 सेवाएं एक प्लेटफॉर्म पर, जानें नए Single Window Portal की खासियत

दिल्ली के तिगड़ी में बड़ा रेस्क्यू ऑपरेशन! 6 साल के बच्चे समेत 11 बाल श्रमिक मुक्त, चिप्स-बिस्कुट देकर कराया जा रहा था काम

मध्यप्रदेश: आदिवासी युवक की हत्या के बाद बिगौड़ी गांव में तनाव, ‘घर बिकाऊ है’ की तस्वीरें वायरल; एसपी ने संभाली कमान

