नयी दिल्ली, 22 अक्टूबर (कड़वा सत्य) भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने मेघालय और पंजाब की चार विधानसभा सीटों के उप चुनाव के लिए मंगलवार को अपने उम्मीदवार घोषित कर दिए।
पार्टी महासचिव अरुण सिंह ने यहां एक विज्ञप्ति में कहा कि भाजपा की केन्द्रीय चुनाव समिति ने आगामी मेघालय और पंजाब के विधानसभा उपचुनाव के लिए उम्मीदवारों के नामों पर अपनी स्वीकृति प्रदान की है।
श्री सिंह ने कहा कि मेघालय विधानसभा में गाम्बेग्रे (अजजा) सीट से श्री बर्नार्ड मारक तथा पंजाब विधानसभा के लिए डेरा बाबा नानक से सरदार रविकरण कहलों, गिद्देरबाहा से सरदार मनप्रीत बादल और बरनाला सरदार केवल सिंह ढिल्लों को टिकट दिया गया है।
,
कड़वा सत्य
पंजाब, मेघालय के उपचुनावों के लिए भाजपा के उम्मीदवार घोषित

उत्तरप्रदेश: सहारनपुर से बिहार तक नकली सिक्कों की सप्लाई! 70 करोड़ से ज्यादा के सिक्के बाजार में खपा चुके गिरोह का पर्दाफाश

मध्यप्रदेश: महिदपुर में स्कूल बंद होने के विरोध में चक्काजाम, विधायक के साथ सड़क पर उतरे ग्रामीण

HACK CORE 2026: AI से किसानों की समस्या का समाधान, SeedCoders ने जीती राष्ट्रीय प्रतियोगिता

