नयी दिल्ली, 29 अगस्त (कड़वा सत्य) आम आदमी पार्टी (आप) के वरिष्ठ नेता एवं दिल्ली पूर्व उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने गुरुवार को कहा कि पार्टी के पार्षद चंद्र की पुनः अपने परिवार में शामिल होने से भाजपा को तगड़ा झटका लगा है।
श्री सिसोदिया ने ‘एक्स’ पर पोस्ट में कहा,“ पार्टी के पुराने साथी, बवाना विधानसभा के पूर्व विधायक एवं वर्तमान पार्षद चंद्र से मुलाक़ात हुई और आज वह वापस अपने आम आदमी पार्टी परिवार में लौट आए हैं।”
पार्षद ने कहा,“ मैं आम आदमी पार्टी के एक सिपाही हूं। गलत निर्णय ले लिया था, लेकिन अब दोबारा से फिर से अपने परिवार में आ गया हूं।आम आदमी पार्टी के सभी कार्यकर्ताओं का स्वागत करता हूं।आज हम शपथ लेकर जा रहे हैं कि अब हम अपने मुख्यमंत्री और आम आदमी पार्टी से कभी भी दूर नहीं रहेंगे। कुछ लोगों ने मुझे बरगला दिया था, लेकिन अब कभी भविष्य में उनके बरगलाने में नहीं आएंगे।”
,
कड़वा सत्य
पार्षद चंद्र की ‘आप’ में वापसी से भाजपा को लगा झटका : ‘आप’

उत्तर प्रदेश: पारिवारिक विवाद में गर्भवती समेत महिलाओं को दौड़ा-दौड़ाकर पीटा, कुल्हाड़ी लेकर दी जान से मारने की धमकी

उत्तर प्रदेश: वाहन खरीदने में आगे बढ़ीं रायबरेली की महिलाएं, एक महीने में 1,860 नए वाहन हुए रजिस्टर्ड; लेकिन लाइसेंस में पीछे

मध्य प्रदेश : सिंगरौली में बदहाल सड़क की दर्दनाक तस्वीर, बेटे का शव खाट पर रखकर आधा किमी पैदल चले परिजन

