नयी दिल्ली, 18 जुलाई (कड़वा सत्य) मानवाधिकार आयोग (एनएचआरसी) ने उत्तर प्रदेश में जालौन में पुलिस हिरासत में एक व्यक्ति की कथित मौत के मामले में स्वतः संज्ञान लेते हुये राज्य के मुख्य सचिव और पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) को नोटिस जारी किया है और इस मामले से संबंधित दो सप्ताह के भीतर विस्तृत रिपोर्ट मांगी है।
आय़ोग की गुरुवार को जारी विज्ञप्ति के अनुसार, उसने जालौन की घटना के संबंध में मीडिया रिपोर्टों पर स्वतः संज्ञान लिया है। इन रिपोर्टों में कहा गया है कि गत् 15 जुलाई को जालौन में पुलिस हिरासत में कथित यातना के कारण एक व्यक्ति की मौत हो गयी। व्यक्ति की मृत्यु के बाद, पुलिस कर्मी गुपचुप तरीके से उसके शव को जिला अस्पताल के आपातकालीन वार्ड के बाहर छोड़कर भाग गये। मीडिय़ा की रिपोर्टों में यह भी कहा गया है कि घटना को छिपाने के लिये पुलिस कर्मियों ने मृतक के परिवार के कुछ सदस्यों को अवैध रूप से हिरासत में रखा।
पुलिस हिरासत में कथित मौत पर मानवाधिकार आयोग का उत्तर प्रदेश को नोटिस

बिहार में Business शुरू करना हुआ आसान? 62 सेवाएं एक प्लेटफॉर्म पर, जानें नए Single Window Portal की खासियत

दिल्ली के तिगड़ी में बड़ा रेस्क्यू ऑपरेशन! 6 साल के बच्चे समेत 11 बाल श्रमिक मुक्त, चिप्स-बिस्कुट देकर कराया जा रहा था काम

मध्यप्रदेश: आदिवासी युवक की हत्या के बाद बिगौड़ी गांव में तनाव, ‘घर बिकाऊ है’ की तस्वीरें वायरल; एसपी ने संभाली कमान

