नयी दिल्ली, 06 सितंबर (कड़वा सत्य) कांग्रेस पार्टी ने हरियाणा के पहलवान बजरंग पूनिया को पार्टी के किसान संगठन ऑल इंडिया किसान कांग्रेस का कार्यवाहक अध्यक्ष बनाया है।
कांग्रेस पार्टी के महासचिव केसी वेणुगोपाल ने शुक्रवार को एक बयान में यह जानकारी दी। बयान में कहा गया कि "कांग्रेस के अध्यक्ष (मल्लिकार्जुन खरगे) ने श्री बजरंग पूनिया को ऑल इंडिया किसान कांग्रेस का कार्यकारी अध्यक्ष नियुक्त किया है।"
बयान के अनुसार, श्री पुनिया की इस पद पर नियुक्ति तत्काल प्रभाव से लागू हो गई है।
श्री पुनिया आज ही दिन में हरियाणा की ओलंपियन महिला पहलवान दिनेश फोगाट के साथ कांग्रेस पार्टी में शामिल हुए हैं।
.
कड़वा सत्य
बजरंग पूनिया बने ऑल इंडिया किसान कांग्रेस के कार्यवाहक अध्यक्ष

दिल्ली के तिगड़ी से मुक्त कराए गए 11 बाल श्रमिक, सबसे छोटा 6 साल का, चिप्स-बिस्कुट देकर करा रहे थे काम

AI हमारी जिंदगी आसान कर रहा या सोचने की आदत छीन रहा? Harari से लेकर Anthropic रिसर्चर तक ने उठाए सवाल

उत्तरप्रदेश: नवागत डीएम ने संभाली स्वच्छता की कमान, बलिया को कूड़ा मुक्त बनाने के निर्देश

