नयी दिल्ली, 02 सितंबर (कड़वा सत्य) हरियाणा में जननायक जनता पार्टी (जेजेपी) के विधायक एवं राज्य सरकार में मंत्री रहे श्री देवेंन्द्र सिंह बबली, पूर्व जेल अधीक्षक सुनील सांगवान, जेजेपी नेता कबलाना ने सोमवार को यहां भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) का दामन थाम लिया।
भाजपा के केंद्रीय कार्यालय में पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव अरूण सिंह, भाजपा हरियाणा प्रदेश के अध्यक्ष पंडित मोहन लाल बड़ौली, राष्ट्रीय सचिव ओमप्रकाश धनखड़, त्रिपुरा के पूर्व मुख्यमंत्री एवं भाजपा के हरियाणा विधानसभा चुनाव प्रभारी विप्लव कुमार देव, भाजपा राष्ट्रीय मीडिया के सह-प्रमुख डॉ. मयूख की उपस्थिति में तीनों नेताओं ने भाजपा की सदस्यता ग्रहण की। उनके साथ हरियाणा के सरपंच, ब्लाक अध्यक्ष समेत त्रिस्तरीय पंचायती राज के अनेक नेताओं ने भी भाजपा की सदस्यता प्राप्त की।
बबली, सांगवान, कबलान ने थामा भाजपा का दामन

मध्यप्रदेश: मैहर में पति ने पत्नी पर डंडे से किया हमला, सिर में लगे 10 टांके; आरोपी फरार

उत्तर प्रदेश: खनन माफिया पर चिलकाना पुलिस का शिकंजा! बिना रॉयल्टी दौड़ रहे 2 ओवरलोड डंपर सीज

बिहार: नाबालिग को बहला-फुसलाकर भगाने वाला आरोपी 4 साल बाद गिरफ्तार, पूछताछ में शादी और दो बच्चों की बात कही

