नयी दिल्ली, 23 अगस्त (कड़वा सत्य) लोक सभा अध्यक्ष ओम बिरला ने शुक्रवार को प्रथम “राष्ट्रीय अंतरिक्ष दिवस” के उपलक्ष्य पर देशवासियों को बधाई दी है।
श्री बिरला ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा, “हमारी विज्ञान शक्ति का अभिवादन। ” उन्होंने कहा कि ठीक साल भर पहले आज ही के दिन भारत के चंद्रयान-3 मिशन ने 23 अगस्त 2023 को चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव क्षेत्र की सतह पर विक्रम लैंडर की सुरक्षित और सॉफ्ट लैंडिंग पूरी की थी, इसके बाद प्रज्ञान रोवर की सफल तैनाती की गई। जिससे भारत को चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव क्षेत्र में उतरने में पहला देश होने का गौरव हासिल हुआ था। हमारे वैज्ञानिकों के अथक समर्पण और राष्ट्र की सामूहिक शक्ति से आज भारत अंतरिक्ष क्षेत्र में नये आयाम गढ़ रहा है।
श्री बिरला ने कहा, “गगनयान मिशन सहित आगामी सभी अंतरिक्ष अभियानों में अपार सफलता प्राप्त करते हुये भारत की अंतरिक्ष गाथा और अधिक उज्ज्वल एवं गौरवशाली हो, मेरी यही शुभकामनायें। ”
श्रवण,
कड़वा सत्य
बिरला ने राष्ट्रीय अंतरिक्ष दिवस पर देशवासियों को दी बधाई

K
Chattisgarh News: छत्तीसगढ़ में खड़े ट्रक से टकराई कार! एक ही परिवार के 3 की मौके पर मौत, बैंक मैनेजर पत्नी-बेटे के साथ घायल
K
गन्ना किसानों को राहत! मंत्री का आदेश– भुगतान में देरी पर होगी सख्त कार्रवाई

Nitin Gadkari Flying Bus: यूपी वालों को गडकरी का बड़ा सरप्राइज, सड़क नहीं अब 'हवा' में उड़ेगी बस; वीडियो हुआ वायरल।

