नयी दिल्ली, 04 सितंबर (कड़वा सत्य) भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने हरियाणा विधानसभा चुनाव के लिए अपने 67 उम्मीदवारों की पहली सूची बुधवार को जारी की।
पार्टी के महासचिव अरुण सिंह ने यहां कहा कि भाजपा की केंद्रीय चुनाव समिति की 29 अगस्त को हुई बैठक में इन नामों को स्वीकृति दी गई थी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मौजूदगी में हुई बैठक की अध्यक्षता पार्टी अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा ने की थी। बैठक में गृह मंत्री अमित शाह एवं अन्य सदस्य उपस्थित थे।
सूची में मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी का भी नाम है जिन्हें लाडवा से प्रत्याशी बनाया गया है। भाजपा की पहली सूची में 67 नामों में से सात महिलाएं हैं। पूर्व सांसद सुनीता दुग्गल को रतिया (सु.) से उम्मीदवार बनाया गया है।
भाजपा ने पार्टी के वरिष्ठ नेता अनिल विज को अंबाला कैंट से तथा कैप्टन अभिमन्यु को नारनौंद से उम्मीदवार बनाया है।
भाजपा उम्मीदवारों की सूची इस प्रकार है....
विधानसभा सीट-उम्मीदवार
लाडवा - नायब सिंह सैनी
कालका - शक्ति रानी शर्मा
पंचकुला - ज्ञान चंद गुप्ता
अंबाला कैंट- अनिल विज
अंबाला शहर - असीम गोयल
मुलाना (एससी)- संतोष सरवन
सढ़ौरा (एससी) - बलवंत सिंह
जगाधरी - कंवर पाल गुर्जर
यमुनानगर - घनश्याम दास अरोड़ा
रादौर - श्याम सिंह राणा
शाहबाद (एससी) - सुभाष कलसाना
थानेसर - सुभाष सुधा
पेहोवा - सरदार कमलजीत सिंह अजराना
गुहला (एससी) - कुलवंत बाजीगर
कलायत - कमलेश ढांडा
कैथल - लीला गुर्जर
नीलोखेड़ी (एससी) - भगवान दास कबीरपंथी
इंद्री - कुमार कश्यप
करनाल - जगमोहन आनंद
घरौंडा - हरविंदर कल्याण
पानीपत ग् ीण - महिपाल ढांडा
पानीपत शहर - प्रमोद कुमार विज
इसराना (एससी) - कृष्ण लाल पंवार
समालखा - मनमोहन भड़ाना
खरखौदा (एससी) - पवन खरखौदा
सोनीपत - निखिल मदान
गोहाना - डॉ. अरविन्द शर्मा
सफीदों - कुमार गौतम
जींद - डॉ. कृष्ण लाल मिड्ढा
उचाना कलां - देवेन्द्र अत्री
टोहाना - देवेन्द्र सिंह बबली
फतेहाबाद - डूडा बिश्नोई
रतिया (एससी) - सुनीता दुग्गल
कालांवाली (एससी) - राजिंदर देशुजोधा
रानिया - शीशपाल कंबोज
आदमपुर - भव्य बिश्नोई
उकलाना (एससी) - अनूप धानक
नारनौंद - कैप्टन अभिमन्यु
हांसी - श्विनोद भयाना
बरवाला- रणवीस गंगवा
हिसार- डॉ कमल गुप्ता
नलवा- रणधीर पनिहार
लोहारू- जेपी दलाल
बधरा- उमेद पातुवास
दादरी- सुनील सांगवान
भिवानी- घनश्याम सर्राफ
तोशाम- श्रुति चौधरी
बवानी खेड़ा- कपूर वाल्मीकि
मेहम- दीपक हुडा
गढ़ी सांपला-किलोई- मंजू हुडा
कलानौर- रेनू डाबला
बहादुरगढ़- दिनेश कौशिक
बादली- ओमपकाश धनखड़
झज्जर- कप्तान बिरधाना
बेरी- कबलाना
अटेली- कुमारी आरती सिंह रवि
नांगल चौधरी- डॉ सिंह यादव
कोसली- अनिल दहिना
रेवाड़ी- लक्ष्मण सिंह यादव
बादशाहपुर- राव नरबीर सिंह
गुड़गांव- मुकेश शर्मा
सोहना- तेजपाल तंवर
पलवल- गौरव गौतम
पृथला- टेकचंद शर्मा
बल्लभगढ़- मूलचंद्र शर्मा
फरीदाबाद- विपुल गोयल
तिगांव- राजेश नागर
संतोष. .
कड़वा सत्य
भाजपा ने जारी की हरियाणा के 67 नामों की सूची


उत्तर प्रदेश: बलिया पुलिस का ऑपरेशन गौ-तस्कर, उभांव थाने की ताबड़तोड़ कार्रवाई, 4 तस्कर गिरफ्तार, 13 गोवंश बरामद

उत्तर प्रदेश: शॉर्ट सर्किट से खाद-बीज गोदाम में भीषण आग, 700 बोरी मक्का जलकर राख

उत्तर प्रदेश: कांवड़ यात्रा को लेकर सहारनपुर स्वास्थ्य विभाग हाई अलर्ट: 15 मेडिकल कैंप और 24×7 स्वास्थ्य सेवाओं की तैयारी

