नयी दिल्ली, 04 सितंबर (कड़वा सत्य) भारतीय संपूर्ण क्रांति पार्टी जम्मू-कश्मीर विधानसभा चुनाव में सहयोगी दलों के साथ मिलकर 60 सीटों पर चुनाव लड़ेगी।
पार्टी अध्यक्ष जोगिंन्द्र सिंह भदौरिया ने बुधवार को यहां बताया कि सहयोगी दलों से विचार-विमर्श करने के बाद जम्मू-कश्मीर विधानसभा की करीब 60 सीटों पर चुनाव लड़ने का फैसला किया गया है। उन्होंने बताया कि भारतीय जनता पार्टी और अन्य दलों से इस्तीफा देकर भारतीय संपूर्ण क्रांति पार्टी में शामिल हुये कई स्थानीय नेता भी प्रत्याशी बनाये जा रहे हैं। उन्होंने बताया कि भाजपा की कुपवाड़ा जिला इकाई का अध्यक्ष पद छोड़कर पार्टी में आये अब्दुल हामिद टली को भारतीय संपूर्ण क्रांति पार्टी का प्रदेश सचिव नियुक्त किया गया है।
भारतीय संपूर्ण क्रांति पार्टी जम्मू-कश्मीर में छाेटे दलों के साथ मिलकर लड़ेगी चुनाव

दिल्ली के तिगड़ी से मुक्त कराए गए 11 बाल श्रमिक, सबसे छोटा 6 साल का, चिप्स-बिस्कुट देकर करा रहे थे काम

AI हमारी जिंदगी आसान कर रहा या सोचने की आदत छीन रहा? Harari से लेकर Anthropic रिसर्चर तक ने उठाए सवाल

उत्तरप्रदेश: नवागत डीएम ने संभाली स्वच्छता की कमान, बलिया को कूड़ा मुक्त बनाने के निर्देश

