नयी दिल्ली 22 जुलाई (कड़वा सत्य) भारतीय निर्यातक महासंघ (फियो) के अध्यक्ष अश्विनी कुमार ने कहा है कि सरकार के विदेश व्यापार को बढ़ाने के लिए उठाए गए ठोस सुधारों और सुविधाजनक उपायों ने भारत की आर्थिक वृद्धि में योगदान दिया है।
श्री कुमार ने सोमवार को आर्थिक सर्वेक्षण 2023-24 पर टिप्पणी करते हुए कहा कि देश की सकल घरेलू उत्पाद (जीडीपी) में व्यापार (वस्तुओं और सेवाओं) की हिस्सेदारी में उल्लेखनीय वृद्धि हुई है। लगातार बढ़ रही मुद्रास्फीति के साथ जारी भू-राजनीतिक बाधाओं के बीच भारत का निर्यात क्षेत्र मजबूत बना हुआ है। प्रमुख व्यापारिक साझेदारों की ओर से हालांकि कम मांग के कारण वस्तु निर्यात में कमी आई, लेकिन सेवा निर्यात ने अच्छा प्रदर्शन जारी रखा, जिससे वित्त वर्ष 2022-23 में कुल व्यापार घाटा 121.6 अरब डॉलर से घटकर वित्त वर्ष 2023-24 में 78.1 अरब डॉलर हो गया। श्री कुमार ने कहा कि कच्चे तेल सहित आयातित वस्तुओं की कम कीमतों ने भी व्यापार घाटे को नियंत्रण में रखने में मदद की।
भू-राजनीतिक बाधाओं के बीच निर्यात: फियो

बिहार में Business शुरू करना हुआ आसान? 62 सेवाएं एक प्लेटफॉर्म पर, जानें नए Single Window Portal की खासियत

दिल्ली के तिगड़ी में बड़ा रेस्क्यू ऑपरेशन! 6 साल के बच्चे समेत 11 बाल श्रमिक मुक्त, चिप्स-बिस्कुट देकर कराया जा रहा था काम

मध्यप्रदेश: आदिवासी युवक की हत्या के बाद बिगौड़ी गांव में तनाव, ‘घर बिकाऊ है’ की तस्वीरें वायरल; एसपी ने संभाली कमान

