नयी दिल्ली 11 सितंबर (कड़वा सत्य) केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने बुधवार को कहा कि मध्यप्रदेश को न्यूनतम समर्थन मूल्य - एमएसपी पर सोयाबीन खरीद की अनुमति दी गयी है।
श्री चौहान ने यहां कहा कि कल रात को ही मध्य प्रदेश सरकार का प्रस्ताव आया है जिसमें एमएसपी पर सोयाबीन की खरीद की अनुमति मांगी गयी है। इस प्रस्ताव को स्वीकृति दे दी गयी है। उन्होंने कहा कि पिछले दिनों मध्य प्रदेश के किसान चिंतित थे। सोयाबीन के दाम कम थे और किसानों की नुकसान हो रहा है। इससे पहले महाराष्ट्र और कर्नाटक जैसे राज्यों को एमएसपी पर सोयाबीन की खरीद की अनुमति दी गयी है।
मध्यप्रदेश काे एमएसपी पर सोयाबीन खरीद की अनुमति

बिहार में Business शुरू करना हुआ आसान? 62 सेवाएं एक प्लेटफॉर्म पर, जानें नए Single Window Portal की खासियत

दिल्ली के तिगड़ी में बड़ा रेस्क्यू ऑपरेशन! 6 साल के बच्चे समेत 11 बाल श्रमिक मुक्त, चिप्स-बिस्कुट देकर कराया जा रहा था काम

मध्यप्रदेश: आदिवासी युवक की हत्या के बाद बिगौड़ी गांव में तनाव, ‘घर बिकाऊ है’ की तस्वीरें वायरल; एसपी ने संभाली कमान

