नयी दिल्ली 24 अक्टूबर (कड़वा सत्य) कांग्रेस ने महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव के लिए 48 उम्मीदवारों की आज पहली सूची जारी की जिसमें नाना पटोले, पृथ्वीराज चव्हाण, बालासाहब थोराट, विजय वडेट्टीवार, विश्वजीत कदम सहित कई प्रमुख नेताओं के नाम शामिल हैं।
कांग्रेस महासचिव केसी वेणुगोपाल ने यह जानकारी देते हुए बताया कि पार्टी की केंद्रीय चुनाव समिति ने इन उम्मीदवारों के नाम का चयन किया है।
पार्टी ने महाराष्ट्र प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष नाना पटोले को फिर साकोली से टिकट दिया है जबकि पूर्व मुख्यमंत्री पृथ्वीराज चव्हाण को कराड़ दक्षिण से उम्मीदवार बनाया गया है। प्रफुल्ल विनोदराव गुडाधे नागपुर दक्षिण पश्चिम, असलम आर. शेख मलाड पश्चिम, विजय नामदेवराव वडेट्टीवार ब्रह्मपुरी उम्मीदवार बनाया गया है।
कांग्रेस ने पूर्व मुख्यमंत्री विलासराव देशमुख के बेटे धीरज देशमुख को लातूर ग् ीण से और अमित देशमुख को लातूर शहर से उम्मीदवार बनाया है। बाला साहेब थोराट के बेटे विजय थोराट को संगमनेर से तथा पूर्व मंत्री असलम शेख मलाड वेस्ट से उम्मीदवार बनाया है।
,
कड़वा सत्य
महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस के 48 उम्मीदवार घोषित

HACK CORE 2026: AI से किसानों की समस्या का समाधान, SeedCoders ने जीती राष्ट्रीय प्रतियोगिता

उत्तर प्रदेश: चंदौली में साइबर ठगी के गिरोह का पर्दाफाश, पूर्व बैंक कर्मचारी समेत दो गिरफ्तार; 300 से ज्यादा खाते जांच के घेरे में

बिहार: रेलवे ट्रैक पर मिला 35 वर्षीय अज्ञात युवक का क्षत-विक्षत शव, इलाके में मची सनसनी

