नयी दिल्ली 06 सितंबर (कड़वा सत्य) कांग्रेस ने वरिष्ठ कांग्रेस नेता महेश कुमार गौड़ को तेलंगाना प्रदेश कांग्रेस कमेटी का नया अध्यक्ष नियुक्त किया है।
अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी(एआईसीसी) महासचिव केसी वेणुगोपाल ने शुक्रवार को एक बयान जारी कर बताया कि श्री गौड़ की नियुक्ति तत्काल प्रभाव से लागू हो गयी है।
कांग्रेस पार्टी ने निवर्तमान प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष रेवंत रेड्डी के प्रति आभार व्यक्त किया और अपने कार्यकाल के दौरान उनके उत्कृष्ट योगदान की प्रशंसा की।
पिछड़ा वर्ग (बीसी) समुदाय के प्रमुख नेता श्री गौड़ तेलंगाना के चौथे प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष हैं। वह वर्तमान में विधान परिषद के सदस्य (एमएलसी) हैं। इससे पहले उन्होंने प्रदेश कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष के रूप में सेवाएं दी है। उन्होंने अपना राजनीतिक जीवन नेशनल स्टूडेंट्स यूनियन ऑफ इंडिया से शुरू किया और 2013-2014 में संयुक्त आंध्र प्रदेश के दौरान वेयरहाउसिंग कॉरपोरेशन के अध्यक्ष रहे। वर्ष 2014 में उन्होंने निज़ामाबाद शहरी निर्वाचन क्षेत्र से चुनाव लड़ा, लेकिन जीत हासिल नहीं कर पाये।
अशोक
कड़वा सत्य
महेश कुमार गौड़ तेलंगाना प्रदेश कांग्रेस के नये अध्यक्ष

कांग्रेस पूरी तरह से बिखर चुकी है, राजा वड़िंग ‘आप’ के विरुद्ध अफवाहें फैलाने के बजाय अपना घर संभालें: बलतेज पन्नू

महान शहीद ऊधम सिंह के ‘शहीदी दिवस’ पर मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान की ओर से 107 करोड़ रुपए से अधिक के विकास प्रोजेक्ट सुनाम को समर्पित

पंजाब पुलिस ने हरियाणा आधारित नकल गिरोह का किया भंडाफोड़, किसी को भी पंजाब की शिक्षा व्यवस्था को बदनाम नहीं करने देंगे: हरजोत सिंह बैंस

