नयी दिल्ली 12 सितम्बर (कड़वा सत्य) राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु और केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी के महासचिव सीता येचुरी के निधन पर दुख व्यक्त किया है।
श्रीमती मुर्मु ने सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर एक संदेश में लिखा , “ सीपीआई (एम) के महासचिव सीता येचुरी के निधन के बारे में जानकर दुख हुआ। पहले एक छात्र नेता के रूप में और फिर राष्ट्रीय राजनीति में और एक सांसद के रूप में, उनकी एक विशिष्ट और प्रभावशाली आवाज थी। एक प्रतिबद्ध विचारक होते हुए भी, उन्होंने पार्टी लाइनों से ऊपर उठकर मित्र बनाए। उनके परिवार और सहकर्मियों के प्रति मेरी हार्दिक संवेदना।”
श्री शाह ने अपने संदेश में कहा , “ सीपीआई (एम) के महासचिव और पूर्व राज्यसभा सांसद, सीता येचुरी जी के निधन के बारे में सुनकर दुख हुआ। उनका निधन राजनीतिक क्षेत्र के लिए क्षति है। मैं उनके परिवार के सदस्यों और दोस्तों के प्रति हार्दिक संवेदना व्यक्त करता हूं। ईश्वर उन्हें इस कठिन समय को सहने की शक्ति दे।”
श्री येचुरी का लम्बी बीमारी के बाद गुरुवार को यहां अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) में निधन हो गया।
कड़वा सत्य
मुर्मु और शाह ने येचुरी के निधन पर दुख व्यक्त किया

बिहार में Business शुरू करना हुआ आसान? 62 सेवाएं एक प्लेटफॉर्म पर, जानें नए Single Window Portal की खासियत

दिल्ली के तिगड़ी में बड़ा रेस्क्यू ऑपरेशन! 6 साल के बच्चे समेत 11 बाल श्रमिक मुक्त, चिप्स-बिस्कुट देकर कराया जा रहा था काम

मध्यप्रदेश: आदिवासी युवक की हत्या के बाद बिगौड़ी गांव में तनाव, ‘घर बिकाऊ है’ की तस्वीरें वायरल; एसपी ने संभाली कमान

