नयी दिल्ली, 09 अगस्त (कड़वा सत्य) युवा कांग्रेस ने अपना 64वां स्थापना दिवस शुक्रवार को यहां संगठन के मुख्यालय में धूमधाम से मनाया और इस अवसर पर ध्वजारोहण करने के साथ ही वृक्षारोपण किया गया।
युवा कांग्रेस के राष्ट्रीय प्रवक्ता वरुण पांडे ने बताया कि इस मौके पर देशभर में युवा कार्यकर्ता ध्वज लहराने के साथ ही वृक्षारोपण का कार्य कर रहे हैं।
युवा कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्रीनिवास बी वी ने इस मौके पर संगठन की उपलब्धियों को याद करते हुए कहा कि संगठन का समृद्ध इतिहास रहा है, जिससे जुड़कर देश को कई महत्वपूर्ण नेता मिले हैं।
उन्होंने कहा कि आज पार्टी नेता राहुल गांधी के नेतृत्व में संगठन एक जीवंत, गतिशील और लोकतांत्रिक संगठन बनकर अपनी गतिविधियों को आगे बढ़ा रहा है। युवा कांग्रेस ने राष्ट्रहित की भावना को सर्वोपरि मानते हुए हमेशा लोकहित में काम किया है।
,
कड़वा सत्य
युवा कांग्रेस ने धूमधाम से मनाया 64वां स्थापना दिवस

दिल्ली के तिगड़ी से मुक्त कराए गए 11 बाल श्रमिक, सबसे छोटा 6 साल का, चिप्स-बिस्कुट देकर करा रहे थे काम

AI हमारी जिंदगी आसान कर रहा या सोचने की आदत छीन रहा? Harari से लेकर Anthropic रिसर्चर तक ने उठाए सवाल

उत्तरप्रदेश: नवागत डीएम ने संभाली स्वच्छता की कमान, बलिया को कूड़ा मुक्त बनाने के निर्देश

