नयी दिल्ली, 23 अगस्त (कड़वा सत्य) दिल्ली के भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) अन्य पिछड़ा वर्ग (ओबीसी) मोर्चा प्रदेश प्रभारी जयप्रकाश तोमर ने भारतीय किसान यूनियन संगठन के राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश टिकैत के बयान पर पलटवार करते हुए कहा कि उनकी संपत्ति की जांच होनी चाहिये और उनके खिलाफ राष्ट्रद्रोह का मुकदमा चलना चाहिये।
श्री तोमर ने शुक्रवार को कहा, “वह (राकेश टिकैत) देश की एकता, संप्रभुता और अखंडता को लगातार खंडित करने का प्रयास कर रहे हैं। ऐसा लगता है वह खालिस्तानी आतंकवादियों, आईएसआई और विदेशी ताकतों का एजेंट और उनसे फंडिंग लेकर के लगातार देश की संवैधानिक संस्थाओं जैसे प्रवर्तन निदेशालय (ईडी), उच्चतम न्यायालय, केन्द्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) और लोकतांत्रिक सरकार के ऊपर हमला कर रहे हैं।” उन्होंने कहा कि जब भाजपा राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) की सरकार लोकतांत्रिक प्रणाली से चुनी गई है तो श्री टिकैत का उसको तानाशाही सरकार कहना उनके मानसिक दिवालियापन और मानसिक रोगी होने को दर्शाता है।”
राकेश टिकैत पर राष्ट्रद्रोह का मुकदमा चलना चाहियेः तोमर

उत्तर प्रदेश: बारिश-आंधी से फसल क्षति पर 72 घंटे में दें सूचना, टोल-फ्री नंबर 14447 पर दर्ज होगी किसानों की शिकायत

बिहार: औरंगाबाद के जम्होर में पितृपक्ष महोत्सव का शुभारंभ, श्रद्धालुओं के लिए प्रशासन ने किए विशेष इंतजाम

मध्य प्रदेश: नगर परिषद गुढ़ में भाजपा का बड़ा राजनीतिक भूचाल, 10 से अधिक पार्षदों का सामूहिक इस्तीफा

