नयी दिल्ली 10 जून (कड़वा सत्य) आम आदमी पार्टी (आप) ने मोदी सरकार के तीसरे कार्यकाल में मंत्रियों के विभागों के बँटवारे पर तंज कसते हुए कहा कि राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) के घटक दलों के हिस्से में आया सिर्फ़ ‘झुनझुना मंत्रालय’ आया है।
आप के वरिष्ठ नेता सिंह ने मंत्रालय बँटवारे पर कहा,“गृह न रक्षा न वित्त न विदेश न वाणिज्य। न सड़क न रेल न शिक्षा न स्वास्थ्य।न कृषि न जलशक्ति। न पेट्रोलियम न दूरसंचार। राजग के घटक दलों के हिस्से में आया सिर्फ़ ‘झुनझुना मंत्रालय’ बहुते बेइज़्ज़ती है!”
उल्लेखनीय है कि राजग के दो बड़े घटक दलों में जनता दल-यूनाइटेड के राजीव रंजन सिंह उर्फ़ लल्लन सिंह पंचायती राज के साथ साथ मत्स्य पालन, पशुपालन और डेयरी विभाग के कैबिनेट मंत्री बनाये गये हैं। जद-यू के कोटे से नाथ ठाकुर को कृषि एवं किसान कल्याण राज्यमंत्री बनाया गया है। वहीं तेलुगू देशम पार्टी के के मोहन नायडू को नागरिक उडयन मंत्रालय में कैबिनेट मंत्री बनाया गया है।
.
कड़वा सत्य
राजग के घटक दलों के हिस्से में आया सिर्फ़ ‘झुनझुना मंत्रालय’ : आप

उत्तर प्रदेश: 100 बेड अस्पताल के आवास में डॉक्टर की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, जांच में जुटी पुलिस

राजस्थान: विधायक रविंद्र सिंह भाटी की यात्रा में मोबाइल-नकदी चुराने वाली गैंग का पर्दाफाश, 4 गिरफ्तार

उत्तर प्रदेश : गोंडा में महिला कर्मचारी को धमकी देने का मामला, निजी फोटो-वीडियो प्रसारित करने के आरोप में युवक गिरफ्तार

