नयी दिल्ली 25 जुलाई (कड़वा सत्य) रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने बृहस्पतिवार को यहां वियतनाम दूतावास जाकर सरकार और भारत के लोगों की ओर से वियतनाम की कम्युनिस्ट पार्टी की केंद्रीय समिति के महासचिव गुयेन फु ट्रोंग को ंजलि अर्पित की।
श्री ट्रोंग का हाल ही में निधन हो गया था। रक्षा मंत्री ने वियतनाम के राजदूत गुयेन थान हाई के प्रति संवेदना व्यक्त की।
रक्षा मंत्री ने पुष्पांजलि अर्पित करने के बाद शोक पुस्तिका पर हस्ताक्षर किए। सोशल मीडिया पर एक पोस्ट में उन्होंने कहा कि भारत दुख की इस घड़ी में शोक संतप्त परिवार, वियतनाम के लोगों और नेतृत्व के साथ खड़ा है।
उन्होंने द्विपक्षीय संबंधों को मजबूत बनाने और व्यापक रणनीतिक साझेदारी की दिशा में श्री ट्रोंग के योगदान को याद किया। भारत और वियतनाम लंबे समय से मित्र और विश्वसनीय साझेदार हैं।
कड़वा सत्य
राजनाथ ने वियतनाम दूतावास जाकर गुयेन फु ट्रोंग को ंजलि अर्पित की

बिहार में Business शुरू करना हुआ आसान? 62 सेवाएं एक प्लेटफॉर्म पर, जानें नए Single Window Portal की खासियत

दिल्ली के तिगड़ी में बड़ा रेस्क्यू ऑपरेशन! 6 साल के बच्चे समेत 11 बाल श्रमिक मुक्त, चिप्स-बिस्कुट देकर कराया जा रहा था काम

मध्यप्रदेश: आदिवासी युवक की हत्या के बाद बिगौड़ी गांव में तनाव, ‘घर बिकाऊ है’ की तस्वीरें वायरल; एसपी ने संभाली कमान

