नयी दिल्ली 18 अक्टूबर (कड़वा सत्य) केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह पुलिस स्मृति दिवस के उपलक्ष्य में सोमवार को यहां राष्ट्रीय पुलिस स्मारक पर शहीद पुलिसकर्मियों को ंजलि अर्पित करेंगे।
लद्दाख के हॉट स्प्रिंग क्षेत्र में 21 अक्तूबर, 1959 को सशस्त्र चीनी टुकड़ी द्वारा घात लगाकर किए हमले में पुलिस के 10 वीर जवानों ने अपने प्राणों की आहुति दी थी। इन शहीदों एवं ड्यूटी के दौरान प्राणों की आहुति देने वाले अन्य सभी पुलिसकर्मियों की स्मृति में 21 अक्टूबर को पुलिस स्मृति दिवस के रूप में मनाया जाता है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने पुलिसकर्मियों द्वारा दिए गए बलिदान तथा राष्ट्रीय सुरक्षा और एकता बनाए रखने में पुलिस की उत्कृष्ट भूमिका का सम्मान करते हुए पुलिस स्मृति दिवस, 2018 के अवसर पर चाणक्यपुरी में राष्ट्रीय पुलिस स्मारक देश को समर्पित किया।
राष्ट्रीय पुलिस स्मारक पर शहीदों को ंजलि अर्पित करेंगे शाह

बिहार: रिया की मौत को एक माह, आठ आरोपित अब भी फरार

मध्यप्रदेश: नरसिंहपुर में ₹5 लाख की कार से ले जाई जा रही थी ₹66690 की अवैध शराब, पुलिस ने पीछा कर पकड़ कर की कार्यवाही

उत्तरप्रदेश: सहारनपुर से बिहार तक नकली सिक्कों की सप्लाई! 70 करोड़ से ज्यादा के सिक्के बाजार में खपा चुके गिरोह का पर्दाफाश

