नयी दिल्ली 03 अगस्त (कड़वा सत्य) कांग्रेस नेता अभिषेक मनु सिंघवी ने भारतीय जनता पार्टी को चेतावनी दी है कि यदि लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी को गिरफ्तार किया गया तो देश की जनता उसके (भाजपा) ताबूत में आखिरी कील ठोक देगी।
उन्होंने हिदायत देते हुए कहा कि प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) इस बारे में अगर सोचता भी है तो यह भाजपा की बड़ी गलती होगी, इसलिए श्री गांधी को गिरफ्तार करने के बारे में कभी सोचना भी नहीं।
श्री सिंघवी ने ट्वीट कर कहा "यदि ईडी राहुल गांधी को गिरफ्तार करने के बारे में सोचता भी है, तो देश की जनता भाजपा के ताबूत में आखिरी कील ठोक देगी। इस बारे में कभी मत सोचना. कभी भी नहीं.."
श्री गांधी ने भी ईडी से पूछताछ की आशंका जताते हुए कल ट्वीट कर कहा था कि सरकार विपक्ष और देश के खिलाफ 'चक्रव्यूह' बनाकर उनके खिलाफ कार्रवाई की योजना बना रही है।
उन्होंने ट्वीट कर कहा "जाहिर है कि टू इन वन को मेरा चक्रव्यूह वाला भाषण पसंद नहीं आया। ईडी के अंदरूनी सूत्रों ने मुझे बताया कि छापेमारी की योजना बनाई जा रही है। मैं बांहें फैलाकर इंतज़ार कर रहा हूं। चाय और बिस्किट मेरे पास।"
इस बीच कांग्रेस नेता तथा लोकसभा में पार्टी के व्हिप मणिक्कम टैगोर ने स्थगन प्रस्ताव देकर सरकार से ईडी-सीबीआई के दुरुपयोग पर चर्चा करने की मांग की है।
.
कड़वा सत्य
राहुल को गिरफ्तार करने की सोचना भी नहींं: सिंघवी

दिल्ली के तिगड़ी से मुक्त कराए गए 11 बाल श्रमिक, सबसे छोटा 6 साल का, चिप्स-बिस्कुट देकर करा रहे थे काम

AI हमारी जिंदगी आसान कर रहा या सोचने की आदत छीन रहा? Harari से लेकर Anthropic रिसर्चर तक ने उठाए सवाल

उत्तरप्रदेश: नवागत डीएम ने संभाली स्वच्छता की कमान, बलिया को कूड़ा मुक्त बनाने के निर्देश

