नयी दिल्ली 01 अगस्त (कड़वा सत्य) वियतनाम के प्रधानमंत्री फाम मिन्ह चिन्ह ने गुरुवार को राष्ट्रपति भवन में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से मुलाकात की।
वियतनाम के प्रधानमंत्री का स्वागत करते हुए राष्ट्रपति ने कहा कि भारत-वियतनाम संबंध घनिष्ठ सांस्कृतिक और ऐतिहासिक संबंधों की मजबूत नींव पर बने हैं, जो आपसी विश्वास एवं समझ तथा अंतरराष्ट्रीय मंचों पर सहयोग का प्रतीक हैं। उन्होंने कहा कि वियतनाम भारत की एक्ट ईस्ट नीति का एक महत्वपूर्ण स्तंभ है, और हमारे इंडो-पैसिफिक विजन के लिए एक महत्वपूर्ण भागीदार है।
उन्होंने इस बात पर प्रसन्नता जताई की कि हमारी द्विपक्षीय भागीदारी राजनीतिक आदान-प्रदान से लेकर रक्षा साझेदारी, व्यापार, वाणिज्य और निवेश, विकास सहयोग, सांस्कृतिक संबंधों और लोगों से लोगों के संपर्कों तक सहयोग के व्यापक क्षेत्रों में है।
दोनों नेताओं ने साझा बौद्ध विरासत और सभ्यतागत संबंधों पर ध्यान दिया और वियतनाम में विरासत स्थलों को पुनर्स्थापित करने के लिए चल रहे सहयोगात्मक प्रयासों पर संतोष व्यक्त किया।
राष्ट्रपति मुर्मू ने विश्वास व्यक्त किया कि प्रधानमंत्री फाम मिन्ह चिन्ह की यात्रा भारत-वियतनाम व्यापक रणनीतिक साझेदारी को और मजबूत करने में काफी मददगार साबित होगी।
अशोक
कड़वा सत्य
वियतनाम के प्रधानमंत्री ने राष्ट्रपति मुर्मु से मुलाकात की

उत्तरप्रदेश: नवागत डीएम ने संभाली स्वच्छता की कमान, बलिया को कूड़ा मुक्त बनाने के निर्देश

उत्तर प्रदेश: दिल्ली में आंदोलन की अनुमति रद्द, बिजनौर में उमड़ा जनसैलाब; आरक्षण की मांग को लेकर आजाद समाज पार्टी का महाआंदोलन

छत्तीसगढ़: कोरबा में किसान ने कीटनाशक पीकर दी जान, 30 हजार के कर्ज और खेती के दबाव में था तनावग्रस्त

