नयी दिल्ली, 09 अगस्त (कड़वा सत्य) दिल्ली के पूर्व उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने कहा है कि बाबा साहब डॉ. आंबेडकर के संविधान और सच्चाई की ताकत से उन्हें जमानत मिली है और अब हमारे प्यारे नेता अरविंद केजरीवाल भी बाहर आएंगे।
श्री सिसोदिया के स्वागत में तिहाड़ के बाहर आम आदमी पार्टी (आप) के नेताओं समेत बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं व समर्थकों का हुजूम उमड़ पड़ा और उनकी पहली झलक मिलते ही आतिशीबाजी कर उनका स्वागत किया। जेल से बाहर आते ही श्री मनीष सिसोदिया ने कहा कि आप सभी को इस आजाद मनीष सिसोदिया का नमस्कार। मेरा रोम-रोम बाबा साहब डॉ. आंबेडकर के संविधान का कर्जदार है। बाबा साहब के संविधान और सच्चाई की ताकत से मुझे जमानत मिली है।
संविधान व सच्चाई की ताकत से जमानत मिली: सिसोदिया

दिल्ली के तिगड़ी से मुक्त कराए गए 11 बाल श्रमिक, सबसे छोटा 6 साल का, चिप्स-बिस्कुट देकर करा रहे थे काम

AI हमारी जिंदगी आसान कर रहा या सोचने की आदत छीन रहा? Harari से लेकर Anthropic रिसर्चर तक ने उठाए सवाल

उत्तरप्रदेश: नवागत डीएम ने संभाली स्वच्छता की कमान, बलिया को कूड़ा मुक्त बनाने के निर्देश

